फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस को लेकर बड़ा खुलासा, चीन के वुहान में हुए इस अध्ययन ने दुनिया को चौंकाया

Sat, 08 Aug 2020 11:48 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 08 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
China Wuhan Coronavirus Cases Latest News Today: Covid 19 Patients Suffering From Lung Harm after recovery, Research Reveals
CoronaVirus Research Study: अध्ययन में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं - फोटो : iStock/Amar Ujala

कोरोना वायरस को लेकर पिछले सात महीनों बहुत सारे शोध और अध्ययन हो चुके हैं। कई शोध और अध्ययनों में इस वायरस को लेकर बड़े-बड़े दावे और खुलासे किए जा चुके है। अब एक और अध्ययन में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। यह अध्ययन कोरोना वायरस के गढ़ वुहान में किया गया है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, वुहान स्थित एक अस्पताल में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की जांच के बाद कई बातें सामने आई हैं। शारीरिक प्रभावों से इतर उनपर मानसिक प्रभाव भी पड़ा है। आइए, इस अध्ययन के बारे में और विस्तार से जानते हैं: 

China Wuhan Coronavirus Cases Latest News Today: Covid 19 Patients Suffering From Lung Harm after recovery, Research Reveals
कोरोना की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
  • चीन के वुहान में कोरोना से ठीक होने वाले 100 में से 90 लोगों के फेफड़ों में खराबी देखी गई है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वुहान के एक बड़े अस्पताल में कोरोना से उबरने वाले मरीजों के एक समूह की जांच की गई। इस जांच में 90 फीसदी मरीजों के फेफड़े क्षतिग्रस्त या खराब होने की बात सामने आई।
China Wuhan Coronavirus Cases Latest News Today: Covid 19 Patients Suffering From Lung Harm after recovery, Research Reveals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • बताया गया है कि ऐसे लोगों के फेफड़ों से ऑक्सीजन का संचार अब पहले की तरह नहीं हो पा रहा है। वहीं पांच फीसदी मरीजों में दोबारा संक्रमण मिला, जिन्हें फिर से क्वारंटीन किया गया है। वुहान में ठीक होने वाले मरीजों का लगातार चेकअप किया जा रहा है। बीते महीने ही इस अभियान का पहला चरण पूरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
China Wuhan Coronavirus Cases Latest News Today: Covid 19 Patients Suffering From Lung Harm after recovery, Research Reveals
कोरोना वायरस की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
  • वुहान यूनिवर्सिटी अंतर्गत झोंगनन अस्पताल में आईसीयू यूनिट के डायरेक्टर पेंग झियोंग ने जांच अभियान के क्रम में अपनी टीम के साथ कोरोना के मरीजों की जांच की, जिसमें इस तरह की चौकाने वाली बातें सामने आईं। इस अध्ययन में शामिल मरीजों की औसत उम्र 59 साल है। यह अध्ययन एक साल तक चलेगा।
विज्ञापन
China Wuhan Coronavirus Cases Latest News Today: Covid 19 Patients Suffering From Lung Harm after recovery, Research Reveals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चल पाने में भी हुई दिक्कत

  • पेंग झियोंग और उनकी टीम ने कोरोना से उबरे मरीजों के फेफड़ों की हालत समझने के लिए जब उनसे चलने को कहा तो वे छह मिनट में केवल 400 मीटर की दूरी तय कर पाए। पेंगे के मुताबिक, एक स्वस्थ इंसान छह मिनट में 500 मीटर की दूरी तक चल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed