भारत में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 53 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिन राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु शामिल हैं। इस बीच देश में अब तक छह करोड़ तीस लाख से अधिक कोरोना के टीके भी लगाए जा चुके हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 41 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। चूंकि गर्मी का मौसम अब आ गया है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गर्मी बढ़ेगी, तो कोरोना खत्म हो जाएगा? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब...
{"_id":"606480543b8dbb3b14317a85","slug":"coronavirus-in-india-latest-update-covid-vaccination-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: अप्रैल में गर्मी बढ़ेगी, तो क्या कोरोना खत्म हो जाएगा?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: अप्रैल में गर्मी बढ़ेगी, तो क्या कोरोना खत्म हो जाएगा?
Wed, 31 Mar 2021 07:34 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है, इसके बारे में क्या कहेंगे?
- नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'टीकाकरण का ये जो चरण शुरू होगा, ये सबसे महत्वाकांक्षी भी है, सबसे तीव्र गति वाला भी होगा और कोरोना के खिलाफ युद्ध में यह सबसे ज्यादा मदद भी करेगा। हमने जैसे-जैसे टीकाकरण कार्यक्रम आगे बढ़ाया है, अब इसमें सबसे बड़ा समूह शामिल हो रहा है। इसमें हम सबकी जिम्मेदारी है। पहली तो ये है कि जो भी लाभार्थी हैं, वो टीका जरूर लगवाएं। देश के सबसे बड़े समूह के लोग अब चिह्नित हुए हैं। ऐसे में उन्हें बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। अपने बुजुर्गों को भी साथ लेकर जाएं। जिन सामाजिक जिम्मेदारियों की हम बात कर रहे थे, उसमें ये भी जुड़ गई है। वैक्सीन को एक जिम्मेदारी की तरह लीजिए, अपने लिए भी और समाज के लिए भी।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोविड-19 की इस जंग में आप कोरोना वॉरियर्स की भूमिका को किस तरह देखते हैं?
- डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'अपनी जिंदगी को जोखिम में डालकर कोरोना वॉरियर्स ने हमारे देश को बचाया है। शुरुआत में जब हम समझ ही रहे थे कि कोरोना क्या है या इसका स्वरूप क्या है, उस समय हमारे कोरोना वॉरियर्स ने, हेल्थकेयर वर्कर्स ने आगे बढ़कर अपना योगदान दिया और जिंदगियां बचाई। उनके हम सलाम करते हैं। देश उनको सलाम करता है। ऐसे ही हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, जिन्होंने कंटेनमेंट जोन में खड़े होकर सबकुछ संभाला। इसका मुकाबला नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना के विरुद्ध इस जनांदोलन को आप किस तरह देखते हैं?
- डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'जब लोगों का समूह बनता है, तभी जनांदोलन बनता है। हम लोग जुड़े, सारे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसीलिए हम कोरोना की इस लड़ाई में इतने सफल रहे। देश ने तभी अच्छा किया जब जन-जन इसमें जुड़ा। यह जनांदोलन एतिहासिक रहा है।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
मार्च-अप्रैल में गर्मी बढ़ेगी, तो क्या कोरोना खत्म हो जाएगा?
- डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'ये कहना मुश्किल है कि कोरोना मौसम के साथ खत्म होगा या नहीं। हम जितना जानते हैं, वो सिद्ध नहीं करता है कि इसे ह्यूमिडिटी (आर्द्रता), गर्मी, सर्दी या किसी भी मौसम से ज्यादा फर्क पड़ता है। कोरोना का खतरा तब बढ़ता है जब हम लापरवाही करते हैं, जब मास्क नहीं पहनते हैं, हम भीड़ में जाते हैं। इन चीजों से बचें। अभी भी कोई भी कोरोना वायरस की चपेट में आ सकता है। हमें याद रखना होगा कि हमारी लड़ाई कोरोना से है, वायरस अभी भी आस पास ही है। हमें उससे बचना है।'