फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन: अब नौ महीने तक कर सकते हैं कोविशील्ड का इस्तेमाल, डीसीजीआई ने बढ़ाई उपयोग की अवधि

Wed, 31 Mar 2021 02:02 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 31 Mar 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India update DCGI extends shelf life of Covishield from 6 to 9 months
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

भारत में इस समय कोरोना की दो वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, कोविशील्ड और कोवैक्सीन। पहले ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड के इस्तेमाल की अवधि छह महीने की गई थी, लेकिन अब भारत के दवा नियामक डीसीजीआई यानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इसके उपयोग की समयसीमा को उसके निर्माण की तारीख से छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने तक कर दी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को लिखे एक पत्र में भारत के दवा महानियंत्रक वी. जी. सोमानी ने कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट को वैक्सीन की ऐसी शीशियों, जिनमें अभी लेबल नहीं लगाए गए हैं, उनके उपयोग की अवधि नौ महीने डालने की मंजूरी दी जाती है। 

Coronavirus vaccine in India update DCGI extends shelf life of Covishield from 6 to 9 months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कहा, 'हमें कोविशील्ड टीके (10 खुराक- पांच मिलीलीटर) के उपयोग की अवधि छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने में कोई आपत्ति नहीं है।' कहा जा रहा है कि वैक्सीन के उपयोग की समयसीमा बढ़ा देने से खुराकों की बर्बादी रोकी जा सकेगी और इसका फायदा टीकाकरण कार्यक्रम में मिलेगा। 

Coronavirus vaccine in India update DCGI extends shelf life of Covishield from 6 to 9 months
Covishield, Vaccine - फोटो : Twitter@AdarPoonawala

हालांकि पिछले हफ्ते वैक्सीन को लेकर एस्ट्राजेनेका कंपनी ने एक बयान जारी किया था और कहा था कि उसके टीके को फ्रिज के सामान्य तापमान पर छह महीने तक के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अपनी वेबसाइट पर कोविशील्ड के इस्तेमाल की अवधि छह महीने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India update DCGI extends shelf life of Covishield from 6 to 9 months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में अब तक कोविशील्ड की करीब पांच करोड़ 50 लाख खुराक लोगों को दी गई है, जबकि छह करोड़ से अधिक खुराक अन्य देशों को भेजी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक छह करोड़ 30 लाख से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India update DCGI extends shelf life of Covishield from 6 to 9 months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी अब लगवा सकेंगे टीका 

  • एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोरोना का टीका लगवा सकेंगे, चाहे उन्हें पहले से कोई बीमारी हो या न हो। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। एक जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी व्यक्ति कोविड-19 टीका लगवाने के पात्र होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed