फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों का दावा: जल्द आएगा कोरोना का नया वैरिएंट, बच्चों को भी करेगा गंभीर रूप से बीमार

Wed, 31 Mar 2021 12:48 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 31 Mar 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new variant usa covid 19 latest update coronavirus strain
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

दुनियाभर में अब तक 12 करोड़ 88 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका इस बीमारी से गंभीर रूप से जूझ रहा है। यहां यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक तीन करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इसके संक्रमण से अब तक 5.50 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि यहां हर रोज करीब 20 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। चूंकि अभी किसी भी देश में बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर कोरोना से जंग जीतनी है तो बच्चों का भी टीकाकरण बहुत जरूरी है। इस बीच अमेरिकी विशेषज्ञों ने दावा किया है कि बच्चों को भी गंभीर रूप से बीमार करने वाले कोरोना वायरस का नया रूप जल्द सामने आएगा। 

Coronavirus new variant usa covid 19 latest update coronavirus strain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के ब्रिघम एंड विमेंस अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन के डॉक्टर जेरेमी सैमुअल फॉस्ट और जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में सेंटर फॉर ग्लोबल हेल्थ साइंस के डॉ. एंजेला रासमुसेन का कहना है कि अभी बच्चों में कोरोना के गंभीर मामलों की संख्या बेहद कम है, लेकिन इसके बुरे प्रभावों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि बच्चों में कोरोना के ज्यादातर मामले एसिमटोमैटिक हैं यानी उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखते हैं। 

Coronavirus new variant usa covid 19 latest update coronavirus strain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बात की पूरी संभावना है कि वायरस लगातार म्यूटेट होता रहेगा और इसमें से कोई एक या एक से ज्यादा म्यूटेशन ऐसे भी हो सकते हैं, जो बच्चों को भी नुकसान पहुंचाएं और उन्हें गंभीर रूप से बीमार कर दें। डॉ. जेरेमी और डॉ. एंजेला कहते हैं कि इसलिए बच्चों का जल्द ही टीकाकरण करना चाहिए ताकि ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new variant usa covid 19 latest update coronavirus strain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमेरिका के मशहूर संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी कहते हैं कि हर्ड इम्यूनिटी के लिए बच्चों का टीकाकरण बहुत ही जरूरी है। चूंकि अभी बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन नहीं आई है, लेकिन इसके क्लीनिकल ट्रायल (नैदानिक परीक्षण) चल रहे हैं। डॉ. एंथोनी फौसी ने हाल ही में यह कहा था कि हाई स्कूल के छात्रों को इस साल सितंबर से वैक्सीन मिलने की संभावना है, जबकि छोटे बच्चों को वैक्सीन अगले साल तक मिल सकती है। 

विज्ञापन
Coronavirus new variant usa covid 19 latest update coronavirus strain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऑल इंडिया रेडियो से बातचीत में पीएचएफआई के अध्यक्ष डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी ने बताया था कि शुरू में 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल नहीं हुआ है, लेकिन कई देशों में 12 साल से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल चल रहा है। अब जैसा भी परिणाम आएगा, लोगों को बताया जाएगा और हमारे देश में भी उसकी व्यवस्था की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed