फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: शरीर में न होने दें जिंक की कमी, प्रतिरोधक क्षमता में आ सकती है कमी

Wed, 31 Mar 2021 09:17 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 31 Mar 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
Zinc benefits for health Damage caused by zinc deficiency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिंक को जस्ता भी कहा जाता है। यह एक खनिज पदार्थ है, जो मानव शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक की बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। इसलिए शरीर में जिंक की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना बहुत ही जरूरी होता है। इसकी थोड़ी सी भी कमी प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी में कमी ला सकती है और साथ ही इसका असर हड्डियों पर भी पड़ सकता है। चूंकि हमारा शरीर जिंक का उत्पादन खुद-ब-खुद नहीं करता है, इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए जिंक युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना होता है या सप्लीमेंट लेने पड़ते हैं। आइए जानते हैं जिंक के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Zinc benefits for health Damage caused by zinc deficiency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दस्त के लक्षणों को कर सकता है कम 

  • आमतौर पर बच्चों में बार-बार दस्त की समस्या देखने को मिलती है, इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ऐसे बच्चों को जिंक की खुराक देने की सलाह देता है, क्योंकि यह दस्त के लक्षणों को कम कर सकता है। जो लोग पौष्टिक आहार नहीं लेते हैं, जिंक उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। 
Zinc benefits for health Damage caused by zinc deficiency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संक्रमण को रोक सकता है जिंक 

  • कुछ साल पहले अमेरिका स्थित नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन (NCBI) की एक रिसर्च रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें बताया गया था कि जिंक त्वचा की मरम्मत से लेकर संक्रमण को रोकने तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही यह घाव भरने की रफ्तार को भी बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zinc benefits for health Damage caused by zinc deficiency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेटाबॉलिक सिंड्रोम को रोकने में कर सकता है मदद 

  • नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन (NCBI) की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, जिंक मेटाबॉलिक सिंड्रोम को रोकने में मदद कर सकता है। दरअसल, कई स्थितियों के एक साथ होने को मेटाबॉलिक सिंड्रोम कहते हैं, जिससे दिल के रोग, आघात (स्ट्रोक) और मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
Zinc benefits for health Damage caused by zinc deficiency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में कर सकता है मदद 

  • पिछले साल आई एक शोध रिपोर्ट में बताया गया था कि जिंक हड्डियों के निर्माण और उनके स्वास्थ्य को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और साथ ही यह ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में भी मदद कर सकता है। दरअसल, ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी अवस्था है, जिसमें हड्डियां बिल्कुल कमजोर और नाजुक हो जाती हैं, जिससे उनके टूटने का डर बना रहता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed