देश में कोरोना का संक्रमण खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 56 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 20 लाख से अधिक हो गई है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि यह कोरोना की दूसरी लहर है और यह पहले के मुकाबले अधिक तेजी से फैल रही है। दरअसल, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कई राज्यों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बताया था कि देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस का एक नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट मिला है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोरोना का बढ़ रहा संक्रमण वायरस के नए वैरिएंट की वजह से ही है, लेकिन फिर भी जिस तेजी से केस बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए विशेषज्ञ तो यही सलाह दे रहे हैं कि लक्षण दिखते ही तत्काल कोरोना की जांच कराएं और बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें। आइए जानते हैं इस नए कोरोना के लक्षणों के बारे में...
{"_id":"60633d264906530ab209bedd","slug":"covid-19-cases-latest-update-coronavirus-new-strain-symptoms-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: भारत में तेजी से फैल रहा संक्रमण, जानिए कोरोना के नए स्ट्रेन के क्या हैं लक्षण?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोविड-19: भारत में तेजी से फैल रहा संक्रमण, जानिए कोरोना के नए स्ट्रेन के क्या हैं लक्षण?
Tue, 30 Mar 2021 08:36 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण
- फोटो : iStock/Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
चंडीगढ़ स्थित जीएमएसएच-16 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल कहते हैं, 'वैसे तो ज्यादातर मरीजों में पुराने वायरस से ही संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन नए स्ट्रेन के लक्षणों के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। जितनी जल्दी लक्षणों की पहचान कर ली जाएगी, उतनी जल्दी वायरस से बचाव किया जा सकेगा।'
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण
- ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मुताबिक, बुखार, खांसी, थकान, सिरदर्द, डायरिया, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर रैशेज, आदि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के लक्षण हैं। इसके अलावा स्वाद और गंध न पता चलना, गले में खराश और सीने में दर्द भी नए स्ट्रेन के लक्षण हो सकते हैं, यानी इस नए स्ट्रेन में भी पुराने वायरस के लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लक्षण नहीं भी दिख सकते हैं
- विशेषज्ञ कहते हैं कि इस नए स्ट्रेन के लक्षण किसी-किसी में नहीं भी दिख सकते हैं, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। मुंबई में तो बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं और साथ ही उन मरीजों को भी जल्द डिस्चार्ज करने के लिए भी कहा गया है, जिनमें लक्षण नहीं हैं यानी जो असिम्प्टोमैटिक (asymptomatic) हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
सरकार ने जांच बढ़ाने के दिए हैं निर्देश
- सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों वाले राज्यों से कहा है कि वे आरटी-पीसीआर जांच बढ़ाएं और संक्रमित लोगों को तुरंत आइसोलेट करें और साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों का भी पता लगाएं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि इस समय देश के 10 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक है। इनमें पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बंगलुरु, नांदेड आदि शामिल हैं।