फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में जरूर करें इस फल का सेवन, कब्ज को करता है दूर, मजबूत बनाता है इम्यूनिटी

Tue, 30 Mar 2021 04:56 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 30 Mar 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of muskmelon also known as cantaloupe in hindi
खरबूजे के फायदे - फोटो : iStock

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, वैसे ही दिमाग में रसीले और स्वादिष्ट फलों की तस्वीर उभरने लगती है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट फल है खरबूजा। गर्मियों में इस फल का सेवन करना लोग खूब पसंद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह पानी से भरपूर फलों में से एक है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है। यह कई प्रकार के विटामिन और खनिज लवणों से भरपूर होता है और सबसे जरूरी बात कि भारत में यह आसानी से मिल जाने वाला फल है। आइए जानते हैं खरबूजे के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of muskmelon also known as cantaloupe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर में पानी की नहीं होने देता कमी 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि खरबूजे में 95 फीसदी पानी होता है, इसलिए यह गर्मियों के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, लेकिन खरबूजा इसकी कमी पूरी कर सकता है। इससे डी-हाइड्रेशन नहीं होता है। 
Health benefits of muskmelon also known as cantaloupe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी को करता है मजबूत 

  • मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, खरबूजा विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाकर इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसका सेवन बैक्टीरियल संक्रमण के खतरे को भी दूर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of muskmelon also known as cantaloupe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब्ज को करता है दूर 

  • खरबूजे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने वाली आंतों के कार्यों को नियंत्रित करता है। ऐसे में इसके सेवन से कब्ज की समस्या में भी राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
Health benefits of muskmelon also known as cantaloupe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैंसर से बचाव में है सहायक 

  • मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, खरबूजे में कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने वाले गुण पाए जाते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होती है, जो शरीर में मुक्त कणों से लड़कर उन्हें खत्म कर सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ये मुक्त हानिकारक होते हैं, ये शरीर की कोशिकाओं पर हमला करते हैं और कैंसर के विकास का कारण बनते हैं। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed