Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Health & Fitness
›
Coronavirus update Identify with these ten symptoms whether the child has been infected with coronavirus or not these are the methods of prevention
{"_id":"60c0ac6a8ebc3ed22f22f0d8","slug":"coronavirus-update-identify-with-these-ten-symptoms-whether-the-child-has-been-infected-with-coronavirus-or-not-these-are-the-methods-of-prevention","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: ये 10 लक्षण बताते हैं बच्चा कोरोना से हो गया है संक्रमित या नहीं, ऐसे कर सकते हैं बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: ये 10 लक्षण बताते हैं बच्चा कोरोना से हो गया है संक्रमित या नहीं, ऐसे कर सकते हैं बचाव
देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जमकर तांडव किया। जहां काफी संख्या में लोग संक्रमित हुए, तो वहीं वहीं दूसरी तरफ ये वायरस काफी लोगों की जान भी ले चुका है। दूसरी लहर ने युवाओं का काफी संख्या में अपना शिकार बनाया। कोरोना ने इस कदर हमला किया कि भारत का हेल्थ सिस्टम इसके आगे दम तोड़ता नजर आया। हालांकि, अब हालात पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो चुके हैं। रोजाना लाखों में आने वाले केस अब हजारों में सिमट गए हैं। लेकिन हमें ये बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना अभी गया नहीं है। वहीं, विशेषज्ञ पहले ही कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आगाह कर चुके हैं, और उनका मानाना है कि इसका सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताते हैं, जिनसे ये समझा जा सकता है कि बच्चा कोरोना से संक्रमित हुआ है या नहीं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बच्चों में दिख सकते हैं कोरोना के ये 10 लक्षण:-
-बुखार आना
-खांसी-जुकाम होना
-शरीर में कमोजरी महसूस होना
-सांस लेने में दिक्कतें पैदा होना
-ठंड लगना
-मांसपेशियों में और सिरदर्द होना
-मतली या उल्टी होना
-दस्त लगना
-थकान महसूस होना
-8 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को स्वाद या गंध की कमी हो सकती है।
3 of 5
Coronavirus Children
- फोटो : पिक्साबे
यही नहीं, इसके अलावा बच्चों में मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम यानी MISC के लक्षण भी नजर आ सकते हैं। इसमें बुखार आना, पेट दर्द, उल्टी या दस्त, गर्दन में दर्द, आंखों का लाल होना, काफी ज्यादा थकान महसूस होना, होंठों का फट जाना या लाल हो जाना, हाथ-पैरों का सूज जाना, सूजी हुई ग्रंथियां आदि शामिल हैं। इन लक्षणों के दिखते ही हमें सावधान हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
घर में बरतें ये सावधानियां
यदि आपको बच्चे में ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखता है, तो आपको तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए। ऐसे में आपको बच्चों समेत घर के हर एक सदस्य की जांच करानी चाहिए, रिपोर्ट आने तक सभी लोगों को एक-दूसरे से अलग रहना चाहिए, घर में मौजूद डॉग या अन्य जानवर को बच्चों से दूर रखें, बच्चों को मास्क पहनाएं और खुद भी पहनें आदि।
विज्ञापन
5 of 5
ऑक्सीजन का लाभ उठाता संक्रमित बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर
अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे में ये लक्षण हैं या उसे काफी ज्यादा सांस लेने में दिक्कत हो रही है, सीने में दर्द हो रहा है, होंठ या चेहरा नीला पड़ रहा है आदि। ऐसी स्थिति में आपको कभी भी इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बाद डॉक्टर द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि बच्चा जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।