फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: कोरोना की वैक्सीन केवल 225 रुपये में, आखिर क्या है इसके पीछे का गणित?

Sat, 08 Aug 2020 11:49 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 08 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine only in 225 rupees in India to be available by Serum Institute, bill melinda gates foundation gavi
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस के बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। 210 से ज्यादा देश इस महामारी से प्रभावित है। इस महामारी पर नियंत्रण के लिए जिस एक चीज का दुनिया को इंतजार है, वह है कोरोना की वैक्सीन। कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने के लिए दुनियाभर में 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है और अच्छी खबर यह है कि इनमें से 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च पर तैयार की जा रही वैक्सीन भी इन्हीं में से एक है। यह वैक्सीन आखिरी दौर में है और अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भारत में इसे कोविशील्ड नाम से लॉन्च करने जा रही है। शुक्रवार को कंपनी की ओर से जारी बयान के बाद इस बात की चर्चा तेज है कि इसे महज 225 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। वैक्सीन की कीमत को लेकर आखिर क्या गणित है? 

Coronavirus Vaccine only in 225 rupees in India to be available by Serum Institute, bill melinda gates foundation gavi
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • 225 रुपये कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होगी, ऐसा क्यों कहा जा रहा है? यह बताने से पहले आपको जानकारी दे दें कि दुनिया की अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया का दावा है कि लोगों के लिए जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होगी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अलावा कंपनी नोवावैक्स की वैक्सीन का भी उत्पादन करने वाली है।
Coronavirus Vaccine only in 225 rupees in India to be available by Serum Institute, bill melinda gates foundation gavi
Adar Poonawala - फोटो : Social Media @AdarPoonawala
  • शुक्रवार को कंपनी ने बड़ी साझेदारी होने की सूचना दी है। इसके तहत भारत और निम्न आय वाले देशों के लिए वैक्सीन की 100 मिलियन यानी 10 करोड़ खुराक के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि वैक्सीन के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और गावी(Gavi) के साथ बड़ी साझेदारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine only in 225 rupees in India to be available by Serum Institute, bill melinda gates foundation gavi
पीएम मोदी और बिल गेट्स (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • गावी(Gavi) बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पब्लिक प्राइवेट ग्लोबल हेल्थ पार्टनरशिप के तहत गरीब देशों में टीकाकरण अभियान को समर्थन और सहयोग करना है। साझेदारी के तहत बनाई जाने वाली वैक्सीन की 19 करोड़ खुराक भारत और गरीब देशों के लिए होगी।
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine only in 225 rupees in India to be available by Serum Institute, bill melinda gates foundation gavi
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

'225 रुपये में वैक्सीन'

  • भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दो वैक्सीन (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और नोवावैक्स की वैक्सीन) के उत्पादन में साझेदारी के तहत बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने करीब 150 मिलियन डॉलर की मदद करने का फैसला लिया है। पुणे स्थित इस कंपनी को प्रति खुराक तीन डॉलर लागत आ सकती है। तीन डॉलर को रुपये में आंका जाए तो यह लगभग 225 रुपये है। इसलिए 225 रुपये में वैक्सीन उपलब्ध कराने जाने की बात कही जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed