फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

First Coronavirus Vaccine: चार दिन दूर है दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का पंजीकरण, जानें कब से होगा टीकाकरण

Sat, 08 Aug 2020 11:48 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 08 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Worlds first Coronavirus vaccine to be launch soon in Next week by Russia covid-19 Vaccine Update news today
Coronavirus Vaccine Update: कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण एक तरह देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इसकी वैक्सीन को लेकर अच्छी खबरें आ रही हैं। वैक्सीन के लिए दुनिया का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनियाभर में 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है, जिनमें 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में है। भारत, ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, इस्रायल, चीन आदि देश वैक्सीन बनाने के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं।



कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए दुनिया का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। रूस से तो शुक्रवार की शाम बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी एक संस्था गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित इस वैक्सीन का चार दिन बाद पंजीकरण होने जा रहा है। यानी यह दुनिया की पहली पंजीकृत कोरोना वायरस वैक्सीन होगी। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही यह वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध होगी। 

Worlds first Coronavirus vaccine to be launch soon in Next week by Russia covid-19 Vaccine Update news today
रूस ला रहा दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन! - फोटो : Social Media
  • खबरों के मुताबिक, रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा है कि रूस की वैक्सीन ट्रायल में सफल रही है। अक्तूबर महीने से ही देश में व्यापक पैमाने पर लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इस टीकाकरण अभियान में आने वाला पूरा खर्च सरकार उठाएगी। वहीं, उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग ग्रिदनेव ने कहा है कि 12 अगस्त को दुनिया की इस पहली कोरोना वायरस वैक्सीन का पंजीकरण कराया जाएगा। 
Worlds first Coronavirus vaccine to be launch soon in Next week by Russia covid-19 Vaccine Update news today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • उप स्वास्थ्य मंत्री ग्रिदनेव ने शुक्रवार को ऊफा शहर में कहा कि इस समय वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है। यह ट्रायल बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन की प्रभावशीलता तब आंकी जाएगी जब देश की जनसंख्या के अंदर बड़े पैमाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds first Coronavirus vaccine to be launch soon in Next week by Russia covid-19 Vaccine Update news today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले किसे मिलेगा टीका

  • वैक्सीन तैयार होने पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद यह रूस के अन्य नागरिकों के लिए उपलब्ध होगा। उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग ग्रिदनेव ने कहा, "हमें यह समझना होगा कि यह वैक्सीन सुरक्षित हो। पेशेवर स्वास्थ्यकर्मी और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे पहले कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा।" 
विज्ञापन
Worlds first Coronavirus vaccine to be launch soon in Next week by Russia covid-19 Vaccine Update news today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी सफलता का दावा
  • इस वैक्सीन को रूस के रक्षा मंत्रालय और गमलेया नेशनल सेंटर फॉर रिसर्च ने तैयार किया है। रूस इस बात का दावा कर चुका है कि उसकी कोरोना वैक्सीन अबतक हुए क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी सफल रही है। उसका कहना है कि क्लिनिकल ट्रायल के दौरान जिन लोगों को यह वैक्सीन लगाई गई, उन सभी में कोरोना वायरस के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता पाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed