{"_id":"5e6a32ea8ebc3ea4ac673e44","slug":"coronavirus-who-declares-pandemic-covid-19-how-and-what-is-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: किसी बीमारी को कब महामारी घोषित करता है WHO?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: किसी बीमारी को कब महामारी घोषित करता है WHO?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 12 Mar 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेडरॉस अधानोम घेब्रेसुस ने कहा कि 'COVID-19 को पैनडेमिक कहा जा सकता है। वैश्विक संगठन का कहना है कि चीन से बाहर यह बीमारी 13 गुना ज्यादा फैल चुकी है। अमेरिका के एलर्जी व इंफेक्शियस राष्ट्रीय संस्थान के निदेशक एंथॉनी फाउसी के मुताबिक यह वायरस सामान्य फ्लू से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। क्या आप जानते हैं कि किस परिस्थिति में किसी बीमारी को महामारी माना जाता है या फिर डब्ल्यूएचओ कब किसी बीमारी को महामारी घोषित करता है? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
2 of 7
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2009 के बाद इस कोरोनावायरस को पैनडेमिक यानी महामारी घोषित किया गया है। इससे पहले इसे 'एपिडेमिक' कहा गया था। जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लॉरेंस ओ गॉस्टिन के मुताबिक किसी खास देश या क्षेत्र विशेष में फैली बीमारी को एपिडेमिक कहा जाता है, जबकि दुनिया के अधिकतर हिस्सों में फैलने के बाद इसे पैनडेमिक करार दिया जाता है।
3 of 7
swine flu
साल 2009 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्वाइन फ्लू (swine flu H1N1) को महामारी घोषित किया था। सामान्यत: कहा जाता है कि जब किसी वायरस से फैलने वाली बीमारी व्यापक पैमाने पर फैलती है, तो इसे महामारी कहा जाता है। बीमारी जब दुनियाभर के लोगों को नुकसान पहुंचाने लगती है तो इस परिस्थिति में विश्व स्वास्थ्य संगठन उस बीमारी को महामारी घोषित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कोरोना वायरस
- फोटो : एएनआई
हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यूं ही तय नहीं किया जा सकता है कि महामारी की घोषणा कब करनी है। लेकिन जैसे ही बड़ी संख्या में संक्रमण तेजी से बढ़ने लगता है और मौतें होने लगती है तो महामारी घोषित करने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
CoronaVirus
- फोटो : PTI
एक बार महामारी घोषित होने के बाद विभिन्न देशों की सरकारें और स्वास्थ्य एजेंसियां इससे बचाव को लेकर जागरूक हो जाती है, सावधानियां बरतने लगती है और इससे निबटने के लिए व्यापक तौर पर तैयारियां करने लगती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।