{"_id":"5f0375580b2d33091b4cf7c6","slug":"covid-19-prevention-by-boost-immune-system-malaika-arora-shares-homemade-immunity-booster-drink-to-prevent-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: मलाइका अरोड़ा इस घरेलू नुस्खे से बढ़ाती हैं इम्यूनिटी, आप भी घर पर ऐसे करें तैयार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: मलाइका अरोड़ा इस घरेलू नुस्खे से बढ़ाती हैं इम्यूनिटी, आप भी घर पर ऐसे करें तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Immunity Booster by Malaika Arora
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फैशन और फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली सेलिब्रेटियों में मलाइका अरोड़ा का भी नाम टॉप में आता है। फैशन सेंस और फिटनेस को लेकर वह अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और हेल्दी रहने के टिप्स भी शेयर करती हैं। उनकी उम्र भले ही 45 पार हो चुकी है, लेकिन फिटनेस और खूबसूरती में नई सेलिब्रेटी को भी टक्कर देती हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच उन्होंने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय बताया है। हम सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में हर कोई इम्यूनिटी बढ़ाने वाले घरेलू नुस्खों की तलाश में रहता है। मलाइका अरोड़ा ने ऐसा ही घरेलू नुस्खा बताया है।
Trending Videos
2 of 6
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'इम्यूनिटी बूस्टर' के बारे में बता रही हैं। मलाइका ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "यह घरेलू नुस्खा असरदार और मेड इन इंडिया है। यह सालों पुराना और टेस्टेड होममेड इम्यूनिटी बूस्टर है। आंवला, फ्रेश ऑर्गेनिक हल्दी और अदरक के साथ जिसमें एप्पल विनेगर और थोड़ी मिर्च भी मिक्स है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
मलाइका ने आगे लिखा है, "अच्छे रिजल्ट के लिए सुनिश्चित करें कि आपका एप्पल विनेगर प्योर हो। इन सभी चीजों को मिलाकर इसका सेवन कीजिए। इस समय कोविड-19 के नाम पर अचानक से कई तरह के इम्यूनिटी बूस्टर उपलब्ध होने लगे हैं। ऐसे में इस होममेड तरीके को अपनाएं जो कि आर्गेंनिक है और जल्दी तैयार होने के साथ-साथ बेस्ट रिजल्ट भी देता है।"
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा कह रही हैं, "हम सभी को अपना ध्यान रखना चाहिए और घर में सेफ और हेल्दी रहना चाहिए। कुछ दिनों पहले हमें यह पता चला था कि लॉकडाउन अब खुल गया है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम बाहर जाए और कुछ भी करें। हमें अब भी बहुत सावधान रहना है और नियमों को फॉलो करने की जरूरत है। जब ज्यादा आवश्यकता हो तभी बाहर जाएं वर्ना घर में ही रहें, स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें।"
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
मलाइका आगे कहती हैं, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान दें। इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने की बेहद आवश्यकता है। हर व्यक्ति के शरीर में अपनी इम्यूनिटी बनाए रखने के अलग-अलग तरीके होते हैं। लेकिन काढ़ा, गर्म पानी, हल्दी, आंवला, अदरक, गिलोय आदि से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।"
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X