सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Coronavirus: ऐसी सतहों पर पांच दिन तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस, 10 घंटे में तेजी से हो सकता है प्रसार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 06 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
how long Coronavirus survive on surfaces plastic, metal clothes and how quick it spread covid 19 infection
Coronavirus - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। इसके फैलने को लेकर सबसे प्राथमिक बात यह है कि यह किसी संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। किसी कोरोना मरीज के खांसने, छींकने या बात करने के दौरान नाक या मुंह से जो  ड्रॉपलेट्स निकलते हैं, उनके जरिए संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। लेकिन ये ड्रॉपलेट्स किसी मेटल, प्लास्टिक या अन्य किसी सतह पर पड़े हों तो क्या होगा? इन सतहों पर भी वायरस जीवित रहता है और उन सतहों के संपर्क में आने से, उसे छूने से और फिर उन्हीं हाथों से अपना चेहरा छूने से ये वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि किसी सतह पर कोरोना वायरस आखिर कितनी देर तक जिंदा रहता है। 

Trending Videos
how long Coronavirus survive on surfaces plastic, metal clothes and how quick it spread covid 19 infection
कोरोना वायरस(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • किसी सतह पर कोरोना वायरस कितनी देर जिंदा रह सकता है, इसको लेकर पहले भी कई तरह के अध्ययन हो चुके हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी, ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसी एनएचएस समेत कई संस्थानों ने इस पर शोध अध्ययन किए हैं। अभी पिछले दिनों ब्रिटेन में लंदन कॉलेज यूनिवर्सिटी की ओर से इस संबंध में एक अध्ययन किया गया है, जिसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। इस अध्ययन में कोरोना संक्रमण फैलने को लेकर भी अध्ययन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how long Coronavirus survive on surfaces plastic, metal clothes and how quick it spread covid 19 infection
कोरोना वायरस(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

10 घंटे में संक्रमण विस्तार

  • जर्नल ऑफ हॉस्पिटल इंफेक्शन में यह शोध अध्ययन प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक, कोरोना वायरस किसी सतह पर पांच दिनों तक जिंदा रह सकता है और साथ ही 10 घंटे के भीतर बड़े क्षेत्र में अपना प्रसार कर सकता है। लंदन कॉलेज यूनिवर्सिटी के इस शोध अध्ययन के अनुसार, पांचवे दिन के बाद संक्रमण में कमी देखी गई।  
how long Coronavirus survive on surfaces plastic, metal clothes and how quick it spread covid 19 infection
कोरोना वायरस(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

अस्पताल में किया प्रयोग

  • इस अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन के ग्रेट ओरमंड स्ट्रीट अस्पताल में बेड की रेलिंग पर संक्रमण छोड़ा और इसके 10 घंटे बाद पूरे अस्पताल का गहराई से अवलोकन किया तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। शोधकर्ताओं ने पाया कि संक्रमण पूरे वार्ड के कोने-कोने तक फैल चुका है। 
विज्ञापन
how long Coronavirus survive on surfaces plastic, metal clothes and how quick it spread covid 19 infection
कोरोना वायरस(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

50 फीसदी नमूनों में वायरस

  • शोधकर्ताओं ने प्रयोग के दौरान एक कोरोना मरीज की सांस से लिए वायरस के साथ कृत्रिम तौर पर पौधों को संक्रमित करने वाले एक अन्य वायरस का इस्तेमाल किया, जो मनुष्य को संक्रमित नहीं कर सकता था। इन दोनों वायरस को पानी की एक बूंद में मिलाकर बेड की रेलिंग पर छोड़ दिया गया। बाद में अस्पताल से लिए गए 50 फीसदी नमूनों में वायरस मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed