फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दीपिका पादुकोण के हॉट फिगर का राज, जानें उनका फिटनेस फंडा

Sat, 05 Jan 2019 12:23 PM IST
Sumit kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone birthday special: Deepika Padukone fitness and workout secrets
Deepika Padukone
बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी कोई को कायल कर देने वाली दीपिका पादुकोण अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। शादी के बाद दीपिका का पहला बर्थडे है, जिसे वह पति रणवीर के साथ सेलिब्रेट करने गई हुई हैं। दीपिका अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस और हॉटेस्ट फिगर के लिए भी जानी जाती हैं। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का क्या राज है।
deepika padukone birthday special: Deepika Padukone fitness and workout secrets
deepika padukone
एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपनी फिटनेस और हॉट बॉडी का राज खुद लोगों के साथ शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह दूसरी अभिनेत्रियों की तरह किसी कठोर डाइट प्लान को नहीं फॉलो करती। दरअसल, डाइट के प्रति दीपिका का रवैया थोड़ा अलग है।
deepika padukone birthday special: Deepika Padukone fitness and workout secrets
दीपिका पादुकोण
दीपिका खाने पर कठोर परहेज में विश्वास नहीं रखतीं। वह हर तरह का खाना खाती हैं। यहां तक कि वह मोटापा पैदा करने वाली चीजें जैसे कि मिठाइयां और चावल की बड़ी शौकीन हैं और वह इन्हें खाने से भी पीछे नहीं रहती। वह एथलेटिक्स बैकग्राउंड से हैं इसलिए वर्कआउट उनके खून में है। उनका कहना है एथलेटिक्स लाइफस्टाइल आपके शरीर को शेप में रखने में काफी मददगार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone birthday special: Deepika Padukone fitness and workout secrets
deepika padukone
दीपिका ने लोगों को फिटनेस से जुड़ी सलाह देते हुए कहा था कि सबसे पहले आप अपने शरीर को पहचानिए और उसके अनुसार काम करिए। वही करिए जो आपको खुशी देता हो। इसके अलावा फिल्म 'पद्मावती' में अपने रोल को निभाने के लिए उन्हें अपनी डाइट पर कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। अपने किरदार के अनुसार फिगर पाने के लिए उनकी मदद सेलिब्रिटीज फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने की।
विज्ञापन
deepika padukone birthday special: Deepika Padukone fitness and workout secrets
deepika padukone - फोटो : instagram
'पद्मावती' के किरदार में जो दीपिका का फिगर है उसके लिए उन्होंनेडाइट और एक्सरसाइज का खास प्लान फॉलो किया। वह ब्रेकफास्ट में लो फैट मिल्क, दो अंडे, इडली, और रवा उपमा लेती थीं। इसके अलावा वह लंच में रोटी, फ्रेश वेजिटेबल, ग्रिल फिश खाती थीं। शाम को चाय के साथ फिल्टर कॉफी और ड्राईफ्रूट खाती थीं जबकि डिनर में वेजिटेबल, रोटी, फ्रेश ग्रीन सलाद,सीजनल फ्रूट, नारियल पानी और डॉर्क चॉकलेट लेती थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed