बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वाले सुपर स्टार धर्मेंद्र आज अपना 82 वां जन्मदिन मनाएंगे।धर्मेंद्र अपने समय में बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल रहे जो अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाते थे। धर्मेंद्र ने खुद को फिट रखने के लिए कभी भी जिम का सहारा नहीं लिया। शायद यही वजह थी कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल भी उनके शादीशुदा होने के बावजूद उन पर अपना दिल हार बैठी थीं। आइए जानते हैं इतने उम्रदराज होने के बावजूद धर्मेंद्र खुद को कैसे इतना फिट रखते हैं। आखिर क्या है उनकी फिटनेस का राज।
82 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र हैं एकदम फिट, जान लीजिए क्या है फिटनेस का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी बिना जिम गए धर्मेंद्र जैसी बॉडी बनाना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके-
-मजबूत कंधे, चौड़ा सीना और सेहतमंद रीढ़ की हड्डी तो हर पुरुष का सपना है लेकिन इसे पूरा करने के लिए जिम के भारी उपकरण ही क्यों, इसके लिए तो रोजाना पुश अप्स ही काफी हैं।
-जॉगिंग करने के लिए ट्रेड मिल नहीं है या बाहर पार्क नहीं है, ऐसा बहाना अब नहीं चलेगा। आप घर में ही एक स्थान पर जॉगिंग करें, फर्क अपने शरीर में खुद ही देखेंगे।
-जांघ और पैरों की चर्बी कम करने के लिए साइकिलिंग अच्छी एक्सरसाइज है पर आपके पास साइकिल नहीं है तो कोई बात नहीं। पीठ के बल लेटकर पैरों को ही हवा में घुमाएं। रोज 15-20 मिनट यह वर्कआउट भी आपके लिए काफी है।
-योग के फायदे आज किसी से छिपे नहीं। खुद को फिट रखने और वेट लॉस के लिए योगासनों से कारगर और बेहतर उपाय भला क्या हो सकता है। इससने न आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे बल्कि पूरे दिन तरोताजा भी रहेंगे।