फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breakfast Tips: सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चार चीजें? नहीं तो हो सकती है एसिडिटी और गैस की समस्या

Thu, 12 Jun 2025 07:00 AM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 12 Jun 2025 07:00 AM IST
सार

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग सुबह खाली पेट ऐसी चीजों को खा लेते हैं जिसका प्रभाव उनके पाचन तंत्र पर पड़ता है। आइए इस लेख में ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें सुबह खाली पेट भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

विज्ञापन
Do not eat these four things on an empty stomach in morning you may have acidity and gas problem
tea - फोटो : Adobe stock

Avoid These Foods: सुबह की शुरुआत अक्सर हमारे पूरे दिन का मिजाज तय करती है। हम दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, क्या खाते हैं, इसका सीधा असर हमारी ऊर्जा, मूड और पाचन पर पड़ता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, कई लोग सुबह उठकर जल्दबाजी में कुछ भी खा लेते हैं या कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो खाली पेट बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। इसका नतीजा होता है एसिडिटी, गैस, पेट में जलन और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं, जो दिनभर की परेशानी का कारण बन सकती हैं।



आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही खाली पेट सही चुनाव पर जोर देते हैं। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो सुबह खाली पेट हमारे संवेदनशील पाचन तंत्र के लिए अत्यधिक अम्लीय या उत्तेजक साबित हो सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं ऐसी चार चीजों के बारे में, जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए।

Do not eat these four things on an empty stomach in morning you may have acidity and gas problem
tea - फोटो : Adobe stock

कॉफी या चाय
कॉफी और चाय में मौजूद कैफीन खाली पेट लेने पर पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे एसिडिटी, जलन और पेट की परत को नुकसान हो सकता है। इससे लंबे समय में पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। ऐसे में सुबह में पहले कुछ हल्का खाने या पीने के बाद ही चाय-कॉफी पिएं। आप चाहें तो पहले गुनगुना पीने के बाद चाय पी सकते हैं।


ये भी पढें- World Poha Day: आज है विश्व पोहा दिवस और पोहा है आपका भी पसंदीदा नाश्ता तो जान लीजिए फायदे
Do not eat these four things on an empty stomach in morning you may have acidity and gas problem
समोसा - फोटो : Freepik

मसालेदार या तला हुआ भोजन
सुबह खाली पेट मसालेदार पराठे, समोसे या तले हुए स्नैक्स खाने से पेट में जलन, गैस और अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे खाद्य पदार्थ पाचन तंत्र पर दबाव डालते हैं और पेट की अम्लता बढ़ाते हैं। 


ये भी पढ़ें- World Food Safety Day 2025: मोटापा से बचने के लिए कैसा होना चाहिए खान-पान? सभी के लिए जानना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Do not eat these four things on an empty stomach in morning you may have acidity and gas problem
नींबू और संतरे - फोटो : Freeepik.com

साइट्रस जूस
संतरे, नींबू या अंगूर का जूस विटामिन C से भरपूर होता है, लेकिन खाली पेट पीने से पेट की परत में जलन हो सकती है। यह उन लोगों के लिए खतरनाक है, जिन्हें पहले से एसिडिटी या अल्सर की समस्या है। 


ये भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक, भारतीय वैज्ञानिकों ने संक्रमण का पता लगाने के लिए ढूंढ लिया सस्ता-कारगर तरीका
विज्ञापन
Do not eat these four things on an empty stomach in morning you may have acidity and gas problem
मिठाइ - फोटो : Freepik.com
शक्कर युक्त खाद्य पदार्थ
खाली पेट मिठाई, कुकीज या मीठे सीरियल्स खाने से रक्त शर्करा में तेजी से उतार-चढ़ाव होता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और जल्दी भूख लगती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष रूप से हानिकारक है। ऐसे में आप ओट्स या दही के साथ फल मिलाकर खा सकते हैं ये एक बेहतर विकल्प है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed