फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heat Stroke: पारा हुआ 45 पार, हीट स्ट्रोक से बढ़ रहा जान का खतरा, जानिए कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकता है शरीर

Wed, 11 Jun 2025 05:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 11 Jun 2025 05:32 PM IST
सार

How does heat stroke affect your body: जब शरीर का तापमान 40°C या उससे अधिक पहुंच जाता है और शरीर पसीने के ज़रिए खुद को ठंडा नहीं कर पाता तो यह स्थिति हीट स्ट्रोक कहलाती है। यह एमरजेंसी मेडिकल कंडीशन है।

विज्ञापन
How does heat stroke affect your body know Heatstroke Symptoms Precautions And Treatment in hindi
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें - फोटो : Adobe Stock Photos

How Does Heat Stroke Affect Your Body: देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से पार चला गया है। चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़े इंसान के शरीर को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा खतरा है हीट स्ट्रोक का, जो अगर समय रहते ना रोका जाए तो जानलेवा भी हो सकता है। गर्मी एक सामान्य मौसम है, लेकिन लापरवाही से यह जानलेवा बन सकती है। हीट स्ट्रोक को गंभीरता से लेना जरूरी है। सावधानी, समय पर लक्षण पहचानना और तुरंत इलाज के जरिए इस खतरे से बचने का सबसे कारगर तरीका है। आइए जानते हैं कि हमारा शरीर कितनी गर्मी सह सकता है। हीट स्ट्रोक के लक्षण क्या हैं, बचाव कैसे करें और जरूरत पड़ने पर क्या इलाज जरूरी है।



हीट स्ट्रोक क्या है?

जब शरीर का तापमान 40°C या उससे अधिक पहुंच जाता है और शरीर पसीने के ज़रिए खुद को ठंडा नहीं कर पाता तो यह स्थिति हीट स्ट्रोक कहलाती है। यह एमरजेंसी मेडिकल कंडीशन है।

How does heat stroke affect your body know Heatstroke Symptoms Precautions And Treatment in hindi
हीट स्ट्रोक - फोटो : Adobe Stock Photos
शरीर कितनी गर्मी सह सकता है?
 
  • एक स्वस्थ शरीर सामान्यत 37°C तापमान बनाए रखता है।
  • 40°C से ऊपर जाते ही शरीर की तापमान नियंत्रक प्रणाली फेल होने लगती है।
  • 41°C से ऊपर पहुंचने पर दिमाग, दिल, किडनी और मांसपेशियों को गंभीर नुकसान हो सकता है।
  • 45°C के आसपास तापमान पहुंचने पर अगर शरीर कूल नहीं हो पाया, तो जान का खतरा बहुत ज्यादा होता है।
How does heat stroke affect your body know Heatstroke Symptoms Precautions And Treatment in hindi
 हीट स्ट्रोक के लक्षण - फोटो : एएनआई

 हीट स्ट्रोक के लक्षण
 

  • अत्यधिक शरीर गर्म होना और पसीना न आना
  • सिर दर्द, चक्कर, भ्रम या बेहोशी
  • तेज़ धड़कन और सांस फूलना
  • मांसपेशियों में ऐंठन या कमजोरी
  • मतली या उल्टी
  • त्वचा लाल और सूखी लगना
  • तेज बुखार 
     
विज्ञापन
विज्ञापन
How does heat stroke affect your body know Heatstroke Symptoms Precautions And Treatment in hindi
हीट स्ट्रोक से बचाव के तरीके - फोटो : Freepik.com
हीट स्ट्रोक से बचाव के तरीके
 
  • धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें।
  • बाहर जाते समय हल्के रंग के ढीले कपड़े, टोपी और चश्मा पहनें।
  • हर 20-30 मिनट में पानी पिएं, प्यास न भी लगे तो भी पिएं।
  • गर्मियों में नमक और इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय जैसे ORS या नींबू पानी लें।
  • कभी भी गर्म कार या बंद कमरे में न बैठें।
  • जरूरत न हो तो फिजिकल एक्सरसाइज दोपहर में न करें।
विज्ञापन
How does heat stroke affect your body know Heatstroke Symptoms Precautions And Treatment in hindi
हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें? - फोटो : instagram

हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?
 

  • हीट स्ट्रोक की स्थिति में तुरंत व्यक्ति को छाया या ठंडी जगह पर ले जाएं।
  • पीड़ित व्यक्ति को शरीर को गीले कपड़े से पोंछें या ठंडे पानी से स्पंज करें।
  • हीट स्ट्रोक होने पर व्यक्ति की गर्दन, अंडरआर्म्स और टांगों के बीच बर्फ रखें।
  • व्यक्ति अगर होश में है तो थोड़ा-थोड़ा ठंडा पानी पिलाएं।
  • देर न करें, तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
  • आईसीयू में इलाज की जरूरत हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed