फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nuts in Diet: क्या 'नट्स' वाकई वजन बढ़ाते हैं? जानें कौन से नट्स हैं सेहत के लिए बेस्ट

Tue, 24 Jun 2025 04:56 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 24 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

अक्सर लोगों के मन में ये धारणा रहती है कि नट्स खाने से वजन बढ़ता है, यही वजह है कि बहुत से लोग नट्स को अपने डेली डाइट में शामिल करने से झिझकते हैं। लेकिन कुछ नट्स को अगर सीमित मात्रा में डाइट में शामिल किया जाए वो आपका वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Do Nuts Really Cause Weight Gain Best Nuts for Health and How Much to Eat Daily
ड्राई फ्रूट्स - फोटो : Freepik.com

Nuts in Diet: हम सभी जानते हैं कि बादाम, अखरोट, पिस्ता और काजू जैसे नट्स कितने स्वादिष्ट होते हैं। न सिर्फ ये स्वादिष्ट होते हैं बल्कि ये पोषक तत्वों का भी खजाना भी होते हैं। ये सेहत के लिए इतने फायदेमंद होते हैं कि इन्हें अक्सर 'सुपरफूड' कहा जाता है क्योंकि ये प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।



मगर, एक बात है जो हममें से कई लोगों को परेशान करती है, ये आम धारणा है कि नट्स खाने से वजन बढ़ता है। इसी डर से हममें से कुछ लोग इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से झिझकते हैं। पर क्या ये पूरी तरह सच है या अगर हम इन्हें सही मात्रा में खाएं, तो ये हमारी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं? आइए आज इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं। हम जानेंगे कि नट्स का वजन पर क्या असर होता है, वजन कंट्रोल करने के लिए कौन से नट्स सबसे अच्छे हो सकते हैं।

Do Nuts Really Cause Weight Gain Best Nuts for Health and How Much to Eat Daily
मोटापा - फोटो : Freepik.com

क्या नट्स वजन बढ़ाते हैं?
नट्स में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होने के कारण लोग मानते हैं कि ये वजन बढ़ाते हैं। हालांकि, कई वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि सीमित मात्रा में नट्स खाने से वजन नहीं बढ़ता। नट्स में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर, और प्रोटीन भूख को नियंत्रित करते हैं, जिससे आप कम खाते हैं। एक शोध के अनुसार, रोजाना 20-30 ग्राम नट्स खाने वाले लोगों में वजन बढ़ने की संभावना कम होती है। नट्स को बिना नमक या तेल में भुने हुए खाना सबसे अच्छा है, क्योंकि तले हुए नट्स में अतिरिक्त कैलोरी हो सकती है। अब आइए जानते हैं किन नट्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

Do Nuts Really Cause Weight Gain Best Nuts for Health and How Much to Eat Daily
बादाम - फोटो : Adobe Stock

बादाम
बादाम विटामिन ई, मैग्नीशियम, और फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं, जो हृदय स्वास्थ्य, त्वचा, और ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे अधिक खाने की इच्छा कम होती है। बादाम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो वजन नियंत्रण में मदद करता है। इन्हें सुबह नाश्ते में या सलाद के साथ खाया जा सकता है। बिना नमक या भुने हुए बादाम चुनें, ताकि अतिरिक्त कैलोरी से बचा जा सके।


ये भी पढ़ें- Summer Health Tips: गर्मियों में ऐसे रखें इंटिमेट एरिया को क्लीन और फ्रेश, महिलाएं अक्सर भूल जाती हैं ये बातें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do Nuts Really Cause Weight Gain Best Nuts for Health and How Much to Eat Daily
पिस्ता - फोटो : Freepik.com

पिस्ता
पिस्ता कम कैलोरी और हाई फाइबर वाले नट्स हैं, जो वजन नियंत्रण के लिए बेहतरीन विकल्प है। पिस्ता में हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। पिस्ता खाने से भूख कम लगती है, जिससे स्नैकिंग की आदत कम होती है। इन्हें दोपहर के स्नैक के रूप में या स्मूदी में डालकर खाया जा सकता है।


ये भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना से ठीक होने के बाद कितने लोग हो रहे लॉन्ग कोविड का शिकार? बच्चे भी सुरक्षित नहीं, देखे जा रहे ये लक्षण
विज्ञापन
Do Nuts Really Cause Weight Gain Best Nuts for Health and How Much to Eat Daily
अखरोट - फोटो : freepik.com

अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन कंट्रोल करने में सहायक हो सकते हैं, क्योंकि इसे खाने के बाद लंबे समय भूख नहीं महसूस होता है। अखरोट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी प्रभावी हैं। अगर अखरोट को सीमित मात्रा रोज खाया जाए तो ये संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed