सब्सक्राइब करें

Health Tips: खाने के तुरंत बाद जाना पड़ता है टॉयलेट? आपके पेट में हो सकती है ये समस्या

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 06 Jun 2025 04:15 PM IST
सार

क्या आप खाने के तुरंत बाद टॉयलेट की ओर दौड़ पड़ते हैं? यह समस्या कई लोगों के लिए परेशानी का कारण हैं। अगर हर बार भोजन के बाद शौच जाना पड़ता है तो ये गंभीर समस्या हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Do you have to go to the toilet immediately after eating This problem may be in your stomach disprj
पेट में दर्द - फोटो : Freepik.com
Gastrocolic Reflex: क्या कभी आपके साथ ऐसा होता है कि भोजन करने के तुरंत बाद आपको शौच के लिए दौड़ना पड़ता है? यह स्थिति कई लोगों के लिए शर्मिंदगी और परेशानी का कारण बन सकती है। अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह पाचन तंत्र से जुड़ी किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है। यह सिर्फ एक प्राकृतिक शारीरिक प्रतिक्रिया से बढ़कर कुछ और भी हो सकता है, जिस पर ध्यान देना ज़रूरी है।


क्या है गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स?
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि खाने के बाद शौच जाने की इच्छा होना हमेशा असामान्य नहीं होता। इसे गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स कहते हैं। यह एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया है, जिसमें भोजन पेट में पहुँचते ही पेट आंतों (विशेषकर बड़ी आंत) को खाली करने का संकेत भेजता है। यह प्रक्रिया पाचन तंत्र को सुचारु रूप से चलाने में मदद करती है, ताकि नए भोजन के लिए जगह बन सके। बच्चों में यह रिफ्लेक्स अक्सर बहुत तेज होता है।
Trending Videos
Do you have to go to the toilet immediately after eating This problem may be in your stomach disprj
पेट की समस्या - फोटो : Adobe stock

कब बन जाती है यह समस्या?
खाने के तुरंत बाद टॉयलेट जाने की जरूरत गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स के कारण होती है, जो एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया है। लेकिन यह समस्या तब गंभीर हो जाती है, जब यह रिफ्लेक्स अत्यधिक तीव्र हो या इसके साथ अन्य लक्षण दिखाई दें। इनमें गंभीर पेट दर्द या ऐंठन, बार-बार दस्त होना, वजन कम होना, मल में खून आना, और पेट में लगातार सूजन या गैस शामिल हैं। यदि आपको नियमित रूप से भोजन के तुरंत बाद शौच जाना पड़ता है और यह आपके सामान्य जीवन को प्रभावित कर रहा है, तो इसके पीछे कुछ अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियां हो सकती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do you have to go to the toilet immediately after eating This problem may be in your stomach disprj
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) 
यह एक सामान्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार है जो गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स को बढ़ा सकता है। आईबीएस में पेट दर्द, ऐंठन, सूजन, कब्ज या दस्त जैसे लक्षण दिख सकते हैं, जो अक्सर भोजन के बाद बढ़ जाते हैं। यह तनाव और कुछ खास खाद्य पदार्थों से ट्रिगर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- सावधान: आपको अंधा और बहरा बना देगी ये गड़बड़ आदत, तुरंत कर लें सुधार वरना बढ़ जाएगी दिक्कत

Do you have to go to the toilet immediately after eating This problem may be in your stomach disprj
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी)
पाचन तंत्र में आंतों की सूजन का एक समूह है जिसमें क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसे विकारों में शामिल हैं। आईबीडी आंत में दीर्घकालिक सूजन पैदा करता है, जिसके कारण भोजन के तुरंत बाद दस्त और पेट में दर्द हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Covid-19: दो साल में पहली बार एक्टिव केस 5000 से ऊपर, डॉक्टरों ने कहा इसे हल्के में लेने की न करें भूल

विज्ञापन
Do you have to go to the toilet immediately after eating This problem may be in your stomach disprj
स्ट्रेस - फोटो : Adobe stock photos

तनाव और चिंता
मानसिक तनाव और चिंता का पाचन तंत्र पर सीधा प्रभाव पड़ता है। तनाव की स्थिति में गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स अधिक सक्रिय हो सकता है, जिससे भोजन के बाद तुरंत शौच जाने की इच्छा हो सकती है। कुछ लोगों के लिए, बहुत अधिक वसायुक्त, तैलीय, या मसालेदार भोजन भी इस प्रतिक्रिया को तेज कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed