Rice Eating Tips: चावल भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके बिना भारतीय भोजन की कल्पना करना थोड़ा कठिन है। देश के लगभग हर कोने में, यह रोजमर्रा के आहार का एक अभिन्न हिस्सा है, चाहे वो गरमागरम दाल-चावल हो या स्वादिष्ट बिरयानी। हालांकि, पिछले कुछ समय से यह धारणा तेजी से फैली है कि रोज चावल खाने से शरीर का वजन और फैट बढ़ता है, जिसकी वजह से बहुत से लोग चावल को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर कर रहे हैं।
Rice Eating Tips: क्या रोज चावल खाने से शरीर का फैट बढ़ता है? जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई
Does eating rice every day increase body fat: अक्सर कुछ लोगों के में ये सवाल रहता है कि क्या चावल खाने से शरीर का वजन बढ़ता है? चावल को लेकर बहुत से लोगों के मन में कई मिथक भी हैं। आइए इस लेख में इन्हीं सवालों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चावल और पोषण
चावल कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। 100 ग्राम सफेद चावल में 130 किलोकैलोरी, 2.7 ग्राम प्रोटीन, 28 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.3 ग्राम फैट होती है। देखा जाए तो इसमें फैट की मात्रा बहुत कम है। वहीं ब्राउन राइस में फाइबर, मैग्नीशियम, और विटामिन बी अधिक होते हैं, जिससे यह सफेद चावल की तुलना में स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Health Alert: आपकी ये एक गड़बड़ आदत 35% तक बढ़ा सकती है आंतों में सूजन का खतरा, युवा हो रहे हैं सबसे ज्यादा शिकार
क्या चावल फैट बढ़ाता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, चावल अपने आप में फैट नहीं बढ़ाता। वजन बढ़ने का कारण कुल कैलोरी की मात्रा और जीवनशैली पर निर्भर करता है। अगर आप अपनी दैनिक कैलोरी जरूरत से ज्यादा खाते हैं, चाहे वह चावल हो या कोई अन्य भोजन, तो अतिरिक्त कैलोरी फैट के रूप में जमा हो सकती है। चावल को तेल, घी, या भारी ग्रेवी के साथ खाने से कैलोरी बढ़ती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें- Music therapy: क्या म्यूजिक थेरेपी कर सकती है डिप्रेशन का इलाज? जानें ध्वनि और संगीत कैसे हील करते हैं आपका मन
ब्राउन राइस बनाम सफेद चावल
ब्राउन राइस में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन को बेहतर करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) सफेद चावल से कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। सफेद चावल का जीआई अधिक होने से यह जल्दी पचता है और भूख जल्दी लग सकती है, जिससे ओवरईटिंग का खतरा रहता है। डायबिटीज या वजन प्रबंधन के लिए ब्राउन राइस बेहतर विकल्प है।
सही तरीके से खाएं चावल
चावल को स्वस्थ तरीके से खाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले, मात्रा को नियंत्रित करें और एक छोटी कटोरी (100-150 ग्राम पके हुए चावल) ही लें, जो पर्याप्त है। चावल को संतुलित आहार के हिस्से के रूप में दाल, सब्जियों, और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे पनीर के साथ खाएं। खाना पकाने में तेल या घी का कम से कम इस्तेमाल करें और उबले या स्टीम्ड चावल को प्राथमिकता दें, ताकि कैलोरी कम रहे। इसके साथ ही, नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि अतिरिक्त कैलोरी बर्न हो और शरीर स्वस्थ रहे।