सब्सक्राइब करें

Music therapy: क्या म्यूजिक थेरेपी कर सकती है डिप्रेशन का इलाज? जानें ध्वनि और संगीत कैसे हील करते हैं आपका मन

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 22 Jun 2025 04:07 PM IST
सार

म्यूजिक थेरेपी को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं। हम जब गाना सुनते हैं तो कभी नहीं सोचते हैं कि ठीक यही प्रक्रिया किसी के लिए इलाज भी हो सकती है। आइए इस लेख में म्यूजिक थेरेपी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Music Therapy For Tension Depression And Anxiety How Sound and Music Help Heal the Mind News in Hindi
म्यूजिक थेरेपी - फोटो : Adobe Stock

आज की भागदौड़ और अत्यधिक दबाव वाली जिंदगी में, जहां हर कोई अपने काम और चुनौतियों में उलझा है, डिप्रेशन और तनाव जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनसे निपटने के लिए अक्सर लोग दवाइयों और पेशेवर थेरेपी का सहारा लेते हैं, जो निश्चित रूप से प्रभावी होती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हमारे आसपास ही एक ऐसा प्राकृतिक माध्यम मौजूद है जो इन चुनौतियों से उबरने में मदद कर सकता है?



हम बात कर रहे हैं म्यूजिक थेरेपी की। यह एक ऐसा अद्भुत विज्ञान है जिसमें संगीत और ध्वनि का उपयोग करके व्यक्ति को मानसिक, भावनात्मक और यहां तक कि शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। म्यूजिक थेरेपी न केवल तनाव को कम करने में सहायक है, बल्कि यह डिप्रेशन के इलाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे संगीत की यह शक्ति हमें मानसिक शांति और बेहतर जीवन की ओर ले जा सकती है।

Trending Videos
Music Therapy For Tension Depression And Anxiety How Sound and Music Help Heal the Mind News in Hindi
म्यूजिक थेरेपी - फोटो : Adobe Stock

म्यूजिक थेरेपी क्या है?
म्यूजिक थेरेपी एक वैज्ञानिक और संरचित प्रक्रिया है, जिसमें प्रशिक्षित थेरेपिस्ट संगीत, ध्वनि, और लय का उपयोग करके व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को सुधारते हैं। इसमें गाने सुनना, गाना गाना, वाद्य यंत्र बजाना, या संगीत रचना शामिल हो सकता है। यह थेरेपी मस्तिष्क के उन हिस्सों को सक्रिय करती है, जो भावनाओं, स्मृति, और तनाव प्रबंधन से जुड़े होते हैं।


ये भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना की कम होती रफ्तार पर नहीं टला खतरा, एक-दो नहीं इन 6 वैरिएंट्स को WHO मान रहा है दुनिया के लिए चिंताजनक
विज्ञापन
विज्ञापन
Music Therapy For Tension Depression And Anxiety How Sound and Music Help Heal the Mind News in Hindi
म्यूजिक थेरेपी - फोटो : Adobe Stock

डिप्रेशन में कैसे मदद करती है?
वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, संगीत मस्तिष्क में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे खुशी के हार्मोन को बढ़ाता है, जो डिप्रेशन के लक्षणों को कम करते हैं। धीमें और ठहराव वाले धुन तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करती हैं, जिससे चिंता और बेचैनी से राहत मिलती है। उदाहरण के लिए, शास्त्रीय संगीत, भक्ति भजन, या प्रकृति की ध्वनियां (जैसे बारिश या पक्षियों की चहचहाहट) मन को शांत करती हैं। वहीं, उत्साहपूर्ण संगीत ऊर्जा और प्रेरणा बढ़ाता है।


ये भी पढ़ें- सेहत की बात: क्या बच्चों को भी होती है थायरॉइड की बीमारी? आपके बच्चे में भी तो नहीं हैं ऐसे कोई लक्षण
 
Music Therapy For Tension Depression And Anxiety How Sound and Music Help Heal the Mind News in Hindi
म्यूजिक थेरेपी - फोटो : Adobe Stock

म्यूजिक थेरेपी के लाभ  
म्यूजिक थेरेपी मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करती है। यह भावनाओं को व्यक्त करने का एक शक्तिशाली माध्यम है, जिससे दबी हुई भावनाएं बाहर आती हैं और मन हल्का होता है। शोध बताते हैं कि 20-30 मिनट का म्यूजिक थेरेपी सत्र तनाव और चिंता को 50% तक कम कर सकता है। डिप्रेशन में नींद की कमी को दूर करने के लिए शांत संगीत सुनने से गहरी नींद आती है। इसके अलावा, वाद्य यंत्र बजाना या गाना गाने से आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सकारात्मकता व प्रेरणा का संचार होता है।

विज्ञापन
Music Therapy For Tension Depression And Anxiety How Sound and Music Help Heal the Mind News in Hindi
म्यूजिक थेरेपी - फोटो : Adobe Stock
कैसे शुरू करें?
म्यूजिक थेरेपी शुरू करने के लिए आपको किसी प्रशिक्षित म्यूजिक थेरेपिस्ट की मदद लेनी चाहिए। वे आपकी मानसिक स्थिति के अनुसार संगीत का चयन करते हैं। घर पर भी आप शास्त्रीय संगीत, ध्यान संगीत, या अपने पसंदीदा गाने सुन सकते हैं। रोजाना 15-30 मिनट शांत जगह पर संगीत सुनें, गहरी सांस लें, और भावनाओं को महसूस करें। बांसुरी, सितार, या पियानो की धुनें विशेष रूप से प्रभावी होती हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed