फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांस की गंध से होगी इस कैंसर की पहचान, वैज्ञानिकों ने तैयार की ये खास इलेक्ट्रॉनिक नाक

Thu, 27 Feb 2020 10:27 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Electronic nose smell breath to warn about oesophageal cancer symptoms cause treatment
खाने की नली के कैंसर की पहचान अब जल्द संभव होगी। नीदरलैंड के रैडबाउड इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) से लैस विशेष तरह की इलेक्ट्रॉनिक नाक तैयार की है। इलेक्ट्रॉनिक नाक सांस की गंध पहचानकर पता कर लेगी कि संबंधित व्यक्ति को आहार नलिका का कैंसर है या नहीं। ये शोध हाल ही में एक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

 
Electronic nose smell breath to warn about oesophageal cancer symptoms cause treatment
आहार नली एक्सरे - फोटो : फाइल फोटो

ब्रिटेन के चैरिटी कैंसर रिसर्च के अनुसार आहार नलिका के आसपास मौजूद कोशिकाएं अनियंत्रित हो जाती है जिसके कारण आहार नली में कैंसर होने की संभावना 11 फीसदी बढ़ जाती है। रैडबाउड इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ साइंसेज के प्रो. पीटर सियरसेमा का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक नोज (नाक) व्यक्ति की सांस से पांच मिनट में पता कर लेगी कि उसे आहार नलिका में कैंसर है या नहीं।  

Electronic nose smell breath to warn about oesophageal cancer symptoms cause treatment

वैज्ञानिकों ने एआई युक्त इलेक्ट्रॉनिक नाक का अध्ययन 402 लोगों पर किया है। दो से तीन साल में ये तकनीक इस्तेमाल होगी। अभी कैंसर की पहचान के लिए इंडोस्कोपी की जाती है। ये प्रक्रिया जटिल होने के साथ काफी महंगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Electronic nose smell breath to warn about oesophageal cancer symptoms cause treatment
कैंसर

भारत के इन राज्यों में अधिक मामले
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एडवांस्ड मेडिकल एंड हेल्थ रिसर्च के अनुसार असम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, जम्मू-कश्मीर में ऐसे कैंसर के मामले अधिक हैं। पंजाब, लुधियाना समेत अन्य राज्यों में भी बीड़ी, हुक्का का इस्तेमाल अधिक होने से इसके मामले सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन
Electronic nose smell breath to warn about oesophageal cancer symptoms cause treatment
कैंसर रोग - फोटो : Amar Ujala

फैक्ट फाइल: भारत में आहार नली का कैंसर

  • 42 हजार मौतें हर साल होती हैं। हर साल 47 हजार नए मामले आते हैं।
  • 6वां मौत का सबसे बड़ा कारण सभी तरह के कैंसर से होने वाली मौतोंं में।
  • 50 फीसदी से ज्यादा लोग लक्षणों को नहीं पहचान पाते हैं।
  • 25 सेमी. लंबी और 2 से 3 सेमी. चौड़ी होती है आहार नलिका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed