{"_id":"6a19384dc0e0900c97032f9b","slug":"essential-food-items-for-every-woman-for-healthy-lifestyle-2026-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Superfoods For Woman: महिलाओं की कमजोरी और थकान का समाधान हैं ये 5 हेल्दी सुपरफूड्स, एक्सपर्ट्स ने दी सलाह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Superfoods For Woman: महिलाओं की कमजोरी और थकान का समाधान हैं ये 5 हेल्दी सुपरफूड्स, एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
Fri, 29 May 2026 01:37 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 29 May 2026 01:37 PM IST
सार
5 Superfoods Every Woman Needs: अगर आपको या आपके घर की किसी महिला को हमेशा काफी कमजोरी रहती है तो उन्हें अपनी डाइट में इन चीजों को अवश्य शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये 5 सुपरफूड्स
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 Superfoods Every Woman Needs: महिलाओं के शरीर की जरूरतें पुरुषों की तुलना में थोड़ी अलग होती हैं, क्योंकि हार्मोनल बदलाव, पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और लाइफस्टाइल स्ट्रेस का सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। इसी वजह से कई महिलाओं में कमजोरी, थकान, आयरन की कमी और एनर्जी लेवल कम होने जैसी समस्याएं आम देखने को मिलती हैं।
महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये 5 सुपरफूड्स
- फोटो : Freepik.com
1. पालक
- पालक को महिलाओं के लिए सबसे जरूरी हरी सब्जियों में से एक माना जाता है क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है।
- आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी (एनीमिया) की समस्या कम होती है।
- पालक में फोलिक एसिड, विटामिन A और विटामिन C भी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
- नियमित रूप से पालक खाने से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है, जिससे थकान और कमजोरी कम महसूस होती है।
महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये 5 सुपरफूड्स
- फोटो : Freepik.com
2. बादाम
- बादाम एक शक्तिशाली ड्राई फ्रूट है जो महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन E, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- यह दिमाग की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है और याददाश्त तेज करने में मदद करता है।
- विटामिन E त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये 5 सुपरफूड्स
- फोटो : Adobe stock
3. दही
- दही को प्राकृतिक प्रोबायोटिक माना जाता है, जो आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
- महिलाओं में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं, जिन्हें दही काफी हद तक सुधार सकता है।
- इसके अलावा दही कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- यह इम्यून सिस्टम को भी बेहतर करता है और शरीर को अंदर से हेल्दी बनाए रखता है।
विज्ञापन
महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये 5 सुपरफूड्स
- फोटो : Freepik.com
4. चिया सीड्स
- चिया सीड्स छोटे दिखने वाले लेकिन पोषण से भरपूर सुपरफूड हैं।
- इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
- ये हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है, जो महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है।