फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सर्दियों में जरूर खाने चाहिए ये 'देसी' फल, थकान-कमजोरी रहेगी कोसों दूर

Fri, 07 Nov 2025 05:05 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 07 Nov 2025 05:05 PM IST
सार

Indian Fruits to Eat in Winter: हमारे समाज में अधिकतर लोगों के मन में ये मिथक है कि सिर्फ महंगे फल ही फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि कुछ सस्ते, मौसमी और देसी फल भी हमारे लिए बहुत लाभकारी होते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही चार मौसमी फलों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Everyone should eat these cheap and 'desi' fruits in winter they can maintain energy in the body
सीताफल - फोटो : Adobe Stock

Seasonal fruits in winter: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है, और इस दौरान शरीर को अंदर से गर्म और ऊर्जावान बनाए रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपने ही बाजारों में मिलने वाले सस्ते और मौसमी 'देसी' फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए। ये फल न केवल आसानी से उपलब्ध होते हैं, बल्कि इनमें पोषक तत्वों का एक ऐसा खजाना छिपा होता है जो खास तौर पर ठंडे मौसम के लिए ही बने हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं जो आसानी से उपलब्ध होने के साथ सस्ते भी होते हैं, लेकिन लोग इन फलों को बहुत हल्के में लेते हैं।



बता दें कि आज हम इस लेख में ऐसे ही चार फलों के बारे में जानने वाले हैं, जिनमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मात्रा में होते हैं। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाते हैं, शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और मौसमी बीमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं। इन फलों को रोजाना सेवन करने से आप पूरे मौसम तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

Everyone should eat these cheap and 'desi' fruits in winter they can maintain energy in the body
सीताफल - फोटो : Adobe Stock

शरीफा
शरीफा सर्दियों का एक बेहतरीन फल है। इसे सीताफल के नाम से भी जाना जाता है। यह नेचुरल शुगर और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और दिनभर सक्रिय बनाए रखता है। शरीफा में आयरन और विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में होते हैं। यह आयरन की कमी (एनीमिया) को दूर करने में सहायक है और विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसलिए फल के तौर पर ये आपके सेहत के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। 

Everyone should eat these cheap and 'desi' fruits in winter they can maintain energy in the body
छोटे बेर - फोटो : Adobe Stock

छोटे बेर
छोटे बेर विटामिन सी का एक और शानदार स्रोत हैं। इसे जुजुबे या देसी बेर भी कहा जाता है। ठंड के मौसम में ये बेर लगने लगते हैं और ये आमतौर पर खेत या जंगलों में होते हैं। सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाव के लिए यह फल बहुत कारगर है। बेर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा यह फल पाचन में सुधार करता है और अपनी हाई फाइबर सामग्री के कारण आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।


ये भी पढ़ें- Health Alert: कमर पर बढ़ते फैट के साथ बढ़ जाता है बांझपन का खतरा, आप भी हो जाएं अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Everyone should eat these cheap and 'desi' fruits in winter they can maintain energy in the body
सिंघाड़ा - फोटो : अमर उजाला

सिंघाड़ा
सिंघाड़ा सर्दियों के दौरान शरीर को आंतरिक शक्ति देता है। यह फल पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत है, जो ऊर्जा को बढ़ाता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है, जो अक्सर सर्दियों में पानी कम पीने से देखने को मिलता है। सिंघाड़ा वजन नियंत्रण में भी सहायक है और यह त्वचा तथा बालों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसे उबालकर या कच्चा खाया जा सकता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: गन्ने के गुड़ से कितना अलग होता है ताड़ का गुड़, आपके लिए कौन-सा है अधिक फायदेमंद?
विज्ञापन
Everyone should eat these cheap and 'desi' fruits in winter they can maintain energy in the body
संतरा - फोटो : Freepik.com
संतरा
सर्दियों का मौसम आते ही हर व्यक्ति को संतरा जरूर खाना चाहिए। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। संतरा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो आपकी इम्यूनिटी मजबूत करता है और मौसमी संक्रमणों से बचाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भी भरपूर होता है, जो पाचन को ठीक रखता है। इसलिए रोज एक संतरा खाना या इसका जूस पीने से न केवल आप तरोताजा महसूस करते हैं, बल्कि यह आपकी त्वचा की चमक को बनाए रखने में भी मदद करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed