फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन अब्राहम जैसी पाना चाहते हैं बॉडी तो अपनाएं ये खास टिप्स

Wed, 15 Aug 2018 12:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 15 Aug 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Everything About Satyameva Jayate actor John Abraham Diet And Workout Plan

'सत्यमेव जयते' में करप्शन के खिलाफ अपनी जंग लड़ते हुए जल्द ही बॉलीवुड के हार्टथ्रोब जॉन अब्राहम दिखाई देने वाले हैं।फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग और फिट बॉडी किसी को भी उनका दीवाना बना सकती है। उनकी इस फिल्म में उनके साथ मनोज वाजपेयी भी दिखाई देने वाले हैं। फिल्मों में कदम रखने से पहले जॉन अब्राहम रैंप वॉक और म्यूजिक वीडियोज के लिए मॉडलिंग करते थे। बता दें, जॉन के हॉट लुक के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है।जॉन नियमित रूप से कसरत तो करते ही हैं साथ में अपने खान पान का भी पूरा ध्यान रखते हैं। जॉन अब्राहम ने बताया कि अच्छी बॉडी के लिए जरूरी है कसरत, योग और सही डाइट का बैलेंस। आइए जानते हैं जॉन अब्राहम का क्या है वर्कआउट रूटीन...

Everything About Satyameva Jayate actor John Abraham Diet And Workout Plan
John Abraham
ये है जॉन का सीक्रेट फिटनेस फॉर्मूला

जॉन अब्राहम के शरीर की बनावट की बात करें तो वह 'एक्टोमेसोमॉर्फ' की श्रेणी में आता है। ऐसी बॉडी वाले लोगों के लिए अपने दुबले-पतले शरीर को मस्कुलर बनाना आसान होता है। वहीं, वजन घटाने-बढ़ाने भी बहुत मुश्किल नहीं होती।

अगर आपको जॉन जैसी बॉडी बनानी है तो इसका बेसिक तरीका ये है कि आप अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। इसके अलावा आपको कुछ खास एक्सरसाइज भी करनी होगी। जॉन अब्राहम को इस काम में विनोद चन्ना ने गाइड किया। वह उनके पर्सनल ट्रेनर हैं।
Everything About Satyameva Jayate actor John Abraham Diet And Workout Plan
John Abraham
60 फीसदी खाना, 40 फीसदी वर्कआउट

जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस के लिए 60 फीसदी डाइट पर और 40 फीसदी वर्कआउट पर निर्भर करते हैं। दिन भर में उनका टार्गेट 4000 से लेकर 5000 कैलोरीज जलाने का टारगेट रखते हैं। ऐसी लुक्स के लिए उन्होंने कभी स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल नहीं किया।डाइट, प्रोटीन सप्लिमेंट्स के साथ-साथ वह छह घंटे की नींद लेना मिस नहीं करते।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Everything About Satyameva Jayate actor John Abraham Diet And Workout Plan
John Abraham
दिनभर ये खाते हैं जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम पूरे दिन में वेज और नॉन-वेज डाइट बराबर मात्रा में लेते हैं। 

वर्कआउट से पहले: ब्लैक कॉफी/ग्रीन टी, 4 अंडे/1 आलू/ब्राउन ब्रेड/1 शकरकंद/कॉर्नफ्लेक्स और एक सेब खाते हैं।

वर्कआउट के बाद: छह-सात उबले अंड्डों का सफेद भाग और प्रोटीन शेक

सुबह ब्रेक के वक्त: पास्ता, वे प्रोटीन, सलाड

लंच: स्टीम्ड फिश, रोटी, स्प्राउट्स, सब्जी, दाल, दही

डिनर: बाजरा या ज्वार की रोटी

शाम पांच बजे के बाद जॉन कॉर्बोहाइड्रेट का सेवन नहीं करते। रात 9 बजे के बाद वह कुछ नहीं खाते
विज्ञापन
Everything About Satyameva Jayate actor John Abraham Diet And Workout Plan
john abraham
ऐसे कसरत करते हैं जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम एक दिन में सिर्फ अपने दो बॉडी पार्ट्स पर वर्कआउट करते हैं। वह हर कसरत को चार सेट्स में करते हैं। इसके अलावा वह 20-25 मिनट तक दौड़ भी लगाते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed