सब्सक्राइब करें

Health Tips: आप भी पाचन समस्याओं से रहते हैं परेशान? आज से ही शुरू कीजिए ये आसान सा उपाय, जल्द मिलेगा आराम

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Mar 2025 08:00 AM IST
सार

अध्ययनों से पता चलता है कि पाचन संबंधित समस्याओं से बचे रहने के लिए खाने के बाद सौंफ और गुड़ खाना काफी लाभकारी हो सकता है। सौंफ और गुड़ दोनों में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जिससे पाचन स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
fennel seeds with jaggery benefits how to keep digestive system healthy and acidity relief
अपच-कब्ज की समस्या - फोटो : Freepik.com

पाचन की समस्याएं सभी उम्र के लोगों में काफी आम हैं। खान-पान में गड़बड़ी को इसका प्रमुख कारण माना जाता रहा है। कुछ स्थितियों में पाचन की समस्याएं अंतर्निहित बीमारियों के कारण भी हो सकती हैं जिसपर समय रहते ध्यान देना और इलाज कराना बहुत जरूरी हो जाता है। क्या आप भी अक्सर पेट में गैस, दर्द, अपच और एसिडिटी से परेशान रहते हैं? अगर हां तो आइए इसका एक कारगर घरेलू तरीका जानते हैं जिससे सेहत को विशेष लाभ मिल सकता है।



गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए कुछ घरेलू औषधियां विशेष लाभकारी पाई गई हैं। सौंफ उनमें से एक है। अध्ययनों से पता चलता है कि पाचन संबंधित समस्याओं से बचे रहने के लिए खाने के बाद सौंफ और गुड़ खाना काफी लाभकारी हो सकता है। सौंफ और गुड़ दोनों में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जिससे पाचन स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सकता है।

Trending Videos
fennel seeds with jaggery benefits how to keep digestive system healthy and acidity relief
पेट की समस्या कैसे ठीक करें? - फोटो : Freepik.com

पाचन ठीक रखने के लिए क्या करें?

अक्सर ठंड के मौसम में लोगों का पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता। अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं तो रात्रि भोजन के बाद गुड़ और सौंफ का सेवन करें। 

गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक, तांबा, फोलिक एसिड, बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन बी-6 जैसे तत्व होते हैं। वहीं सौंफ में विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सिडेंट, एस्ट्रैगोल, फेनचोन और एनेथोल होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ पहुंचाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fennel seeds with jaggery benefits how to keep digestive system healthy and acidity relief
सौंफ के फायदे - फोटो : Freepik.com

सौंफ और गुड़ खाने के फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सौंफ और गुड़ में मौजूद तत्व आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं, साथ ही गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। कई लोगों के मुंह से ब्रश करने के बाद भी दुर्गंध आती है। सौंफ और गुड़ खाने से आपको लंबे समय तक सांसों की दुर्गंध दूर रखने में मदद मिलेगी। इनमें पाए जाने वाले कई पोषक तत्व फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। 

fennel seeds with jaggery benefits how to keep digestive system healthy and acidity relief
गुड़ के फायदे पाचन के लिए - फोटो : Adobe stock

इन बातों का भी रखिए ध्यान

आहार विशेषज्ञ प्रीति जैन बताती हैं, सौंफ और गुड़ अपने औषधीय गुड़ों के लिए जाने जाते रहे हैं, पाचन के अलावा भी इसके कई सारे लाभ हैं। हालांकि इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करने से नुकसान भी हो सकता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से जुकाम, छींक आना और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संयमित मात्रा में अगर आप इन दोनों का सेवन करते हैं तो आपको कई फायदे हो सकते हैं।

विज्ञापन
fennel seeds with jaggery benefits how to keep digestive system healthy and acidity relief
कब्ज की समस्या से छुटकारा कैसे पाएं? - फोटो : Freepik.com

बहुत कारगर है सौंफ

सौंफ में विटामिन-ए होता है, वहीं गुड़ में जिंक पाया जाता है। इनका साथ में सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इनमें मौजूद आयरन रक्त की कमी पूरी करके एनिमिया में लाभ पहुंचाता है। सौंफ और गुड़ के सेवन से कमजोरी दूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ वात तथा पित्त को शांत करता है, भूख बढ़ाता है, भोजन को पचाता है, वीर्य की वृद्धि करता है। हृदय, मस्तिष्क तथा शरीर के लिए लाभकारी होता है। 



---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed