{"_id":"5f699920c2e799319f046668","slug":"follow-these-tips-to-stay-fresh-all-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन तरोताजा रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स, आलस को भगाएंगे दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पूरे दिन तरोताजा रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स, आलस को भगाएंगे दूर
पूरे दिन काम करते हुए नींद या आलस सा आने लगता है। दरअसल, काम करते समय एक्टिव न रहना आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर डालता है, इसलिए तरोताजा रहना जरुरी होता है। आलस आने की कई वजह होती हैं। खाने-पीने से जुड़ी चीजों को लेकर लापरवाह रहने की वजह से भी नींद और आलस आने लगता है। इसलिए अपनी दिनचर्या और खाने-पीने की चीजों पर ध्यान देना जरुरी होता है। आइए जानते हैं किन बातों को ध्यान में रखकर आप आलस को दूर भगा सकते हैं और पूरे दिन ताजगी का अनुभव कर सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सबसे ज्यादा जरुरी होता है रात को भरपूर नींद लेना, ताकि आप सुबह उठकर तरोताजा महसूस करें। रात को देर तक जागने की वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से पूरे दिन आलस और नींद आने जैसा फील होता रहता है। इसलिए रात को समय से सो जाएं ताकि पूरी नींद ले सकें।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
कुछ लोग काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें पानी पीने का ख्याल भी नहीं रहता है, लेकिन शरीर की जरुरत के हिसाब से पानी जरुर पीना चाहिए। पानी न पीने से आपको आलस और नींद आ सकती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए खूब सारा पानी पिएं। जैसे ही आपको प्यास लगे तो झट से एक गिलास पानी जरुर पिएं, जिससे आप एक्टिव रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सुबह को नाश्ता जरुर करें, क्योंकि सुबह का नाश्ता हमें काम करने की एनर्जी देता है। अगर आप सुबह को नाश्ता नहीं करेंगे तो काम करने की एनर्जी नहीं रहेगी, जिसकी वजह से नींद और आलस आएगा। इसलिए सुबह को नाश्ता जरुर करें, लेकिन ध्यान रखें की नाश्ता हेल्दी हो।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
ज्यादा मसालेदार और तली हुई चीजे न खाएं। जंक फूड को लेना कम कर दें। अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त हेल्दी चीजें शामिल करें। ज्यादा कैलोरी की चीजें लेने से मोटापा बढ़ता है, जो शरीर में आलस बढ़ाता है। खाने में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें। इससे आपके शरीर को ऊर्जा और जरुरी पोषक तत्व मिलेंगे, जिससे आप अपने आप को एक्टिव महसूस करेंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।