फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: फलों का इस तरह से सेवन पाचन को पहुंचाता है गंभीर नुकसान, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां?

Fri, 01 Jul 2022 04:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Jul 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
Fruit Combinations That Can Be Dangerous For Health News In Hindi
फलों के सेवन के बारे में जानिए - फोटो : iStock

शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती रही है। इसके लिए भोजन में हरी सब्जियों और मौसमी फलों को शामिल करना बहुत आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इनसे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। विशेषकर फलों में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिनका सेवन करना आपको गंभीर रोगों के जोखिम से बचा सकता है।



पर क्या आप जानते हैं कि फलों और सब्जियों का कुछ स्थितियों में सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है, विशेषकर अगर आप अलग-अलग प्रकृति के फलों का सेवन साथ में करते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, फलों और सब्जियों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इनके सेवन के सही तरीके के बारे में जान लेना सभी लोगों के लिए बहुत आवश्यक हो जाता है। कुछ फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए, इससे कई तरह की समस्याओं का जोखिम हो सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी लोगों को यह जानना बहुत जरूरी है कि किन फलों का संयोजन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

Fruit Combinations That Can Be Dangerous For Health News In Hindi
फलों-सब्जियों के साथ में सेवन से बचें - फोटो : iStock

फलों-सब्जियों का एक साथ सेवन न करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आमतौर पर बोलचाल की भाषा में फलों-सब्जियों के सेवन की बात की जाती रही है, हालांकि इनका साथ में सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। फलों में मौजूद शुगर की मात्रा सब्जियों की पाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकती है। इससे न तो सब्जियों का ठीक तरीके से पाचन हो पाता है न ही शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो पाते हैं। हमेशा फलों और सब्जियों के सेवन के बीच में कुछ समय का अंतर जरूर रखें।

Fruit Combinations That Can Be Dangerous For Health News In Hindi
साफ में न खाएं कुछ फल - फोटो : iStock

तरबूज के साथ न खाएं कोई और फल

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, तरबूज-खरबूजे के साथ किसी और फल के सेवन से बचना चाहिए। इन फलों में पानी की अधिकता होती है, इसलिए इनके साथ किसी दूसरे फल का सेवन करने से उनका पाचन प्रभावित हो सकता है। तरबूज-खरबूज अन्य फलों की तुलना में अधिक तेजी से पचते हैं। फलों से अधिकतम लाभ तभी प्राप्त किया जा सकता है जब उनका पाचन सही तरीके से हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fruit Combinations That Can Be Dangerous For Health News In Hindi
फलों के सेवन को लेकर बरतें कुछ सावधानियां - फोटो : Pixabay

स्टार्चयुक्त फलों के साथ न करें प्रोटीनयुक्त फलों का सेवन

केला जैसे फल प्रकृति में स्टार्चयुक्त होते हैं, इनका सेवन अमरूद, सूखे खुबानी, कीवीफ्रूट, एवोकैडो और ब्लैकबेरी जैसे प्रोटीन युक्त फलों के साथ नहीं किया जाना चाहिए। शरीर को प्रोटीन को पचाने के लिए एक अम्लीय आधार और स्टार्च और स्टार्च के लिए क्षारीय तत्वों की आवश्यकता होती है, इनका संयोजन पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। हमेशा फलों के संयोजन को ध्यान में रखा जाना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed