फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह की धूप होती है फायदेमंद, इन गंभीर रोगों से बचाती है शरीर को

Tue, 22 Sep 2020 08:41 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 22 Sep 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of sunlight therapy in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सूरज की किरणें प्राकृतिक रुप से विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत हैं। रोज कुछ देर धूप में बैठना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई शोधों में ये बात साबित भी हो चुकी है कि कुछ देर तक सूरज की किरणों के संपर्क में रहने से शरीर कई रोगों से बचा रहता है। सूरज की किरणें हमारी बाहरी त्वचा के साथ-साथ अंदरुनी अंगों पर भी प्रभाव डालती हैं, इसलिए धूप लेने से अंदरुनी रुप से शरीर के अंगों को फायदा मिलता है। लेकिन दोपहर की धूप को इतना फायदेमंद नहीं माना जाता है, इसलिए सुबह की धूप लेना ज्यादा फायदेमंद रहता है। आइए जानते हैं धूप लेने के फायदों के बारे में...

Health benefits of sunlight therapy in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप प्रतिदिन धूप लेते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है, जो हमारे शरीर की हड्डियों के लिए बहुत जरुरी है। विटामिन डी से हड्डियां मजबूत होती हैं। धूप लेने से आप जोड़ों से संबंधित रोगों से बच सकते हैं।

Health benefits of sunlight therapy in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर में होने वाली आयरन की कमी, थकान आदि में भी सूरज की किरणें फायदेमंद होती हैं। रोजाना धूप लेने से कमजोरी, मांसपेशियों के दर्द, कैंसर और टीबी आदि रोगों से बचा जा सकता है। लेकिन धूप लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of sunlight therapy in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को सुबह की धूप जरुर लेनी चाहिए। ये गर्भवती महिलाओं को एनिमिया जैसे रोगों से बचाता है। सूरज की किरणों की सेंक लेने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।

विज्ञापन
Health benefits of sunlight therapy in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सुबह की सूरज की किरणें ज्यादा फायदेमंद होती हैं। दोपहर में धूप नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इस समय धूप भी बहुत तेज होती है, जिससे आपको चक्कर आ सकते हैं। तेज धूप के कारण आपकी त्वचा झुलस सकती है। अगर आपको गर्मी लग रही है या पसीना आ रहा है तो ज्यादा देर तक धूप में नहीं बैठना चाहिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed