फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: तुरंत एनर्जी के लिए करें इन चीजों का सेवन, शरीर रहेगा स्वस्थ और थकान भी नहीं होगी महसूस

Tue, 27 Aug 2024 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 27 Aug 2024 09:17 AM IST
सार

पोषण को यदि भोजन से जोड़ा जाए तो जरूरी नहीं कि यह बेहद स्वादिष्ट लगे। इसलिए हमें कुछ समझौते तो करने पड़ेंगे और निश्चित रूप से यह समझौता स्वाद ही होगा। अब जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में, जो स्वाद के साथ आपको ऊर्जा से भी भर देते हैं।

विज्ञापन
Health Tips best energy boosting foods nutrients for instant energy
ऊर्जा बढ़ाने वाली खाद्य सामग्री - फोटो : istock

सोनम लववंशी



चाहे आप अपने दिन की शुरुआत साइकिलिंग से करें या फिर न किसी सरल व्यायाम से, आपको पर्याप्त ऊर्जा की आवश्यकता तो होती ही है और इस ऊर्जा का स्रोत है पौष्टिक और सुपाच्य आहार।

दुनिया में आज के समय में जितनी भी तेज रफ्तार से दौड़ती-भागती चीजें हैं, उनमें से अधिकतर ईंधन से चलने वाली हैं। लेकिन शरीर के लिए जो ईंधन लगता है, वह वाहनों में डाले जाने वाले पेट्रोल की तरह तत्काल प्रभाव में नहीं आता। शरीर के ईंधन के उत्सर्जित होने की अपनी एक अलग प्रक्रिया है, क्योंकि शरीर एक जटिल मशीन है, जो भोजन के अंदर जाते ही उसे ऊर्जा रूप में परिणत नहीं करता। हमारे अंदर की मशीनरी कुछ ऐसी है, जो भोजन में से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से ग्लूकोज निकालती है और इसका उपयोग शुरू कर देती है। हमारा शरीर ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट का उपयोग ज्यादा पसंद करता है।

सभी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स ऊर्जा का स्रोत होते हैं और वसा में सबसे अधिक ऊर्जा होती है, लेकिन वसा और प्रोटीन को टूटने में बहुत अधिक समय लगता है, इसलिए शरीर कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम को प्राथमिकता देता है। रिफाइंड, चीनी जैसे सरल कार्बोहाइड्रेट बहुत जल्दी संसाधित होते हैं। इनसे ऊर्जा एकदम बढ़ती है और फिर घट जाती है। वहीं, ब्राउन राइस जैसे जटिल कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे टूटते हैं, जिसके परिणामस्वरूप ऊर्जा धीरे-धीरे मिलती रहती है।

दरअसल, ऐसे भोजन को अक्सर उबाऊ और स्वादहीन माना जाता है, जो शरीर के लिए ईंधन का काम करते हैं। अब ऊर्जा प्राप्त करने के लिए भोजन में स्वाद तो हमें ही खोजना होगा। पोषण को यदि भोजन से जोड़ा जाए तो जरूरी नहीं कि यह बेहद स्वादिष्ट लगे। इसलिए हमें कुछ समझौते तो करने पड़ेंगे और निश्चित रूप से यह समझौता स्वाद ही होगा। अब जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में, जो स्वाद के साथ आपको ऊर्जा से भी भर देते हैं।

Health Tips best energy boosting foods nutrients for instant energy
मशरूम - फोटो : instagram

शतावरी बेहद लाभकारी

हमारे देश में शतावरी को सब्जी के रूप में खाया जाता है। यह एक बेल या झाड़ के रूप वाली जड़ी-बूटी है, जिसे आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी जाना जाता है। इसमें फोलेट, फाइबर, क्रोमियम और विटामिन ए, सी, ई जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट का भंडार होती है, जिसमें शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने की क्षमता होती है। शतावरी वसंत ऋतु में व्यापक रूप से उपलब्ध होती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए इसे भारतीय मसाले के साथ बनाने की कोशिश नहीं की जाती। ऐसा करने से इसके प्राकृतिक गुण नष्ट हो सकते हैं।

मशरूम की सब्जी

मशरूम की सब्जी भला किसे पसंद नहीं होगी। यह सब्जी मुंह का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को भी कई लाभ देती है, क्योंकि इसमें पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर जैसे तमाम जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। दिन में एक कप मशरूम खाने से शरीर को 50 प्रतिशत आयरन प्राप्त होता है। यह आयरन शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। वहीं, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए भी मशरूम का सेवन बेहद लाभकारी है। लेकिन इसकी अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है, ताकि इसकी सारी गंदगी निकल जाए और यह किसी भी तरह से आपकी सेहत को नुकसान न पहुंचाए।

Health Tips best energy boosting foods nutrients for instant energy
oats - फोटो : istock

ओटमील दे संपूर्ण सेहत

यह हेल्दी और हल्के फूड में से एक है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। सुबह नाश्ते में खाया गया ओटमील दिन भर आपको फ्रेश और एनर्जेटिक रखता है। इसमें फाइबर के साथ हेल्दी कार्बोहाइड्रेट विटामिन ई, फोलिक एसिड, थियामिन, बायोटिन, जिंक और आयरन होता है। मशरूम पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपको संपूर्ण स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
 

खट्टे फल मिटाएं थकान

विटामिन-सी से भरपूर खट्टे फलों का अधिक सेवन इम्यून सिस्टम और एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मददगार होता है। ये फल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और इम्यून पावर को बढ़ाते हैं। इसलिए दिन भर की थकान को मिटाने के लिए एक गिलास ताजा संतरे या नींबू का रस जरूर पीएं। खट्टे फल, जैसे कि नींबू, संतरा, मौसंबी, जो विटामिन सी के साथ न्यूट्रिएंट्स से भरे होते हैं और आपको लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है स्ट्रॉबेरी। ‘जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री’ के अनुसार, इसमें विटामिन सी, फोलेट और फेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips best energy boosting foods nutrients for instant energy
सब्जी - फोटो : अमर उजाला

हरी पत्तेदार सब्जियां पहुंचाएं ऑक्सीजन

जब भी अधिक थकान महसूस हो तो समझ जाएं कि शरीर में आयरन की कमी है। हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन और हीमोग्लोबिन के लिए आवश्यक हैं। ये शरीर में ऑक्सीजन को पहुंचाती हैं। आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। पालक जैसी सब्जियां रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाती हैं, तो केले में भारी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर को ताकत देने के साथ मांसपेशियों में दर्द, सूजन और ऐंठन को रोकता है। वहीं, कसरत करने वालों के लिए शकरकंद बेस्ट फूड है। इसमें कम कैलोरी और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट तथा फाइबर होता है, इसलिए शकरकंद फैट बर्न करने, भूख को नियंत्रित करने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।
 

नट्स करें मांसपेशियों को मजबूत


बादाम, काजू और अखरोट जैसे नट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट पाए जाते हैं। कमजोर मांसपेशियों में ताकत लाने के लिए इन का सेवन जरूरी है। काजू और बादाम प्रोटीन, फैट और फाइबर से भरे होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इनको कभी भी खाया जा सकता है।

विज्ञापन
Health Tips best energy boosting foods nutrients for instant energy
दूध - फोटो : Pexel

दूध से हड्डियों को ताकत


दूध में व्हे प्रोटीन और केसीन प्रोटीन होते हैं, जो आपके शरीर को ताकत देते हैं। दूध में पाए जाने वाला व्हे प्रोटीन विशेष रूप से पाचन शक्ति के लिए होता है। वहीं, दूध और इससे बने उत्पादों में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। रोजाना दूध, दही, छाछ और पनीर आदि का सेवन भी लाभदायक साबित होता है।

गुड़ और चना का मिश्रण

ये दोनों एंटीऑक्सिडेंट्स, जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स से भरे होते हैं। यह शक्तिशाली मिश्रण शरीर को ताकत देने के अलावा फ्री-रेडिकल डैमेज रोकने, इन्फेक्शन के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ाने और खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करता है। यह मिश्रण पाचन को बेहतर रखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। चना प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है, जो मांसपेशी को मजबूत करने के लिए जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed