{"_id":"5f65d4c0f50f4a6d271f6cbf","slug":"health-tips-in-hindi-these-bad-habits-spoil-your-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये आदतें कर सकती हैं आपकी सेहत खराब, तुरंत बदल दें इन्हें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ये आदतें कर सकती हैं आपकी सेहत खराब, तुरंत बदल दें इन्हें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल का खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतें हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं, लेकिन हम इसपर ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से हमारे शरीर को धीरे-धीरे काफी नुकसान होता है। आगे चलकर ये आदतें कई रोगों की वजह बनती हैं। इसलिए हमें अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहिए और अपनी खान-पान की आदतों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर से ही आप अपना काम बेहतर ढंग से कर सकते हैं। जब आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं होता है तो इसका असर आपके काम पर भी पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी आदते हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
एक इंसान को 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरुरी होता है, लेकिन बदलती जीवनशैली में ज्यादातर लोग खासकर युवा वर्ग फोन या फिर कम्प्यूटर चलाने की वजह से देर रात तक जागते रहते हैं। ये आदत आपके शरीर पर बहुत बुरा असर डालती है, क्योंकि इससे आपके शरीर का अंदरुनी चक्र प्रभावित होता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अक्सर लोग सुबह को जल्दी-जल्दी में या तो नाश्ता मिस कर देते हैं या फिर सही से नहीं करते हैं। लेकिन यह आदत आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है, क्योंकि सुबह के नाश्ते से आपको दिन में काम करने की एनर्जी मिलती है। सुबह सही से नाश्ता न करना या मिस कर देने से आपके शरीर को जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए सुबह नाश्ता जरुर करना चाहिए, साथ ही यह भी ध्यान रखें कि नाश्ता हेल्दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
काम करते समय आलस और सुस्ती की वजह से लोग अक्सर अत्यधिक चाय और कॉफी का सेवन करते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए एक या दो कप से ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
काम के चक्कर में ऑफिस में लंच के समय लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, ये आदत सेहत के लिए सही नहीं होती है। इसलिए खाने को आराम से चबाकर खाएं, ताकि खाना आसानी से पच सके। और आपके शरीर को जरुरी तत्व मिल सकें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।