फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: विशेषज्ञों की सलाह- ऑस्टोपोरोसिस से बचाव के लिए ऐसा रखें जीवनशैली और आहार, हड्डियां रहेंगी स्वस्थ

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Healthy Diet and lifestyle to Prevent Osteoporosis Disease, bone health tips in hindi
ऑस्टोपोरोसिस की स्थिति में होने वाली दिक्कतें - फोटो : iStock

हड्डियों से संबंधित समस्याएं कुछ दशक पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कतों के तौर पर जानी जाती थीं, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में बिगड़ी लाइफस्टाइल और आहार में पौष्टिकता की कमी के कारण कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होते जा रहे हैं। ऑस्टोपोरोसिस, हड्डियों से संबंधित ऐसी ही एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण जीवन के सामान्य कामकाज तक काफी कठिन हो जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ती सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी की शारीरिक निष्क्रियता ने इस तरह की समस्याओं के जोखिम को काफी अधिक बढ़ा दिया है, ऐसे में इससे बचाव के लिए हमें अपनी जीवनशैली को ठीक करना सबसे आवश्यक है।



ऑस्टोपोरोसिस की स्थिति में हड्डियां काफी कमजोरी हो जाती हैं और हल्की सी चोट के कारण भी इनके टूटने का खतरा हो सकता है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए विटामिन-डी और कैल्शियम से युक्त आहार के सेवन के साथ दिनचर्या में नियमित रूप से व्यायाम को शामिल करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

आइए जानते हैं कि ऑस्टोपोरोसिस से बचाव के लिए या फिर इसके लक्षणों को कम करने के लिए किन बातों का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए? 

Healthy Diet and lifestyle to Prevent Osteoporosis Disease, bone health tips in hindi
हड्डियों को कैसे स्वस्थ रखा जाए? - फोटो : iStock

शराब और धूम्रपान से बनाएं दूरी

अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान करने वालों की हड्डियों का घनत्व कम होता है। वहीं अत्यधिक शराब के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इन दोनों चीजों से दूरी बनाकर न सिर्फ आप ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव कर सकते हैं, साथ ही सेहत के लिए इन्हें कई अन्य प्रकार से भी लाभप्रद माना जाता है। शराब और धूम्रपान को विशेषज्ञ जीवन प्रत्याशा को कम करने वाला भी बताते हैं।

Healthy Diet and lifestyle to Prevent Osteoporosis Disease, bone health tips in hindi
सूर्य के रोशनी से मिलता है विटामिन-डी - फोटो : Pixabay

सूर्य के रोशनी में बिताएं समय

विटामिन-डी की कमी के कारण हड्डियों की सेहत कमजोर हो सकती है। हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिन में कुछ समय सूर्य के प्रकाश के संपर्क में जरूर बिताना चाहिए। सूर्य के प्रकाश के साथ त्वचा की प्रतिक्रिया की स्थिति में विटामिन-डी का निर्माण होता है। कैल्शियम के अवशोषण के लिए इसे काफी आवश्यक माना जाता है। हालांकि लंबे समय तक धूप में रहना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Diet and lifestyle to Prevent Osteoporosis Disease, bone health tips in hindi
हड्डियों को कैसे स्वस्थ रखा जाए? - फोटो : iStock

आहार का रखें खास ख्याल

हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दूध, पनीर और अन्य डेयरी खाद्य पदार्थों के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकोली, गोभी और भिंडी,सोया, सेम आदि का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। ये सभी कैल्शियम और विटामिन-डी की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपकी मदद कर सकते हैं। हड्डियों को स्वस्थ रखने में आहार की विशेष भूमिका होती है।

विज्ञापन
Healthy Diet and lifestyle to Prevent Osteoporosis Disease, bone health tips in hindi
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करें - फोटो : istock

नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक

हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक माना जाता है। यह सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण होने वाली दिक्कतों को कम करने के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आवश्यक है। नियमित व्यायाम की आदत शरीर के संपूर्ण फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए काफी लाभदायक है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed