सब्सक्राइब करें

Iftar Meal Plan Tips: इफ्तार के लिए कैसा होना चाहिए आपका आहार? डॉक्टर ने दिया सुझाव

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 23 Feb 2026 02:21 PM IST
सार

Roza Kholne Ka Sahi Tarika: रमजान का पाक महीने शुरु हो चुका है, ऐसे में बहुत से लोग रोजा रखना शुरू कर चुके हैं। अक्सर कुछ लोगों के मन में सवाल होता है कि इफ्तार में ऐसा क्या खाएं जिससे उनकी ऊर्जा बनी रहे और शरीर भी हेल्दी रहे। आइए इस लेख में डॉक्टर से इन्हीं सवालों के जवाब जानते हैं।

विज्ञापन
Healthy Iftar Diet Plan by Dr. Malhar Ganla: Right Sequence to Eat and Avoid Acidity
इफ्तार में कैसा होना चाहिए आपका आहार? - फोटो : Amar Ujala

Healthy Iftar Meal Plan 2026: रमजान के दौरान रोजा रखने के बाद इफ्तार का समय शरीर को पोषण देने और एनर्जी को बनाए रखने के लिए का होता है। अक्सर लोग पूरे दिन भूखा रहने के बाद इफ्तार को एक 'इनाम' की तरह देखते हैं और भारी, तैलीय व मीठे पकवानों पर टूट पड़ते हैं। फेमस डॉक्टर मल्हार गणला ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण वीडियो साझा कर इस माइंडसेट को बदलने की सलाह दी है। 



डॉक्टर गणला के मुताबिक इफ्तार का उद्देश्य मन को संतुष्ट करना नहीं, बल्कि शरीर में कम हुए पानी, नमक और प्रोटीन की पूर्ति करना होना चाहिए। डॉक्टर चेतावनी देते हुए बताते हैं कि इफ्तार में गलत खान-पान न सिर्फ एसिडिटी और सिरदर्द का कारण बनता है, बल्कि रात के समय भारी बेचैनी और अगले दिन सुस्ती पैदा कर सकता है। उन्होंने एक इफ्तार खोलने के का वैज्ञानिक क्रम और आहार के बारे में बताया है जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। ये क्रम डाइट प्लान आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

Trending Videos
Healthy Iftar Diet Plan by Dr. Malhar Ganla: Right Sequence to Eat and Avoid Acidity
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock

शुरुआत गुनगुने पानी और नमक से करें
डॉ. गणला के अनुसार, रोजा खोलते ही सबसे पहले शरीर को पानी और नमक चाहिए। आप नींबू पानी या सूप ले सकते हैं, लेकिन पानी हल्का गुनगुना होना चाहिए। बहुत ठंडा पानी पीने से अचानक 'एसिडिटी रिस्पॉन्स' ट्रिगर हो सकता है, जो बाद में गंभीर सिरदर्द का कारण बनता है। उपवास के दौरान हमारा मुख्य लक्ष्य एसिडिटी को बढ़ने से रोकना होना चाहिए ताकि रात और अगली सुबह आरामदायक बीते।


ये भी पढ़ें- Health Alert: दिल ही नहीं आंखों के लिए भी नुकसानदायक है हाई कोलेस्ट्रॉल, क्या होती हैं दिक्कतें?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Iftar Diet Plan by Dr. Malhar Ganla: Right Sequence to Eat and Avoid Acidity
इफ्तार में कैसा होना चाहिए आपका आहार? - फोटो : Adobe Stock

10 मिनट का ब्रेक है जरूरी
नमक और पानी लेने के बाद मुख्य भोजन से पहले 10-15 मिनट का ब्रेक लेना अनिवार्य है। अगर आप तुरंत भारी नॉनवेज या तले हुए स्नैक्स खाना शुरू कर देते हैं, तो आप अनजाने में हजारों कैलोरी शरीर के अंदर भर लेते हैं। यह ब्रेक शरीर को शांत करता है और आपको ओवरईटिंग से बचाने में मदद करता है।


ये भी पढ़ें- Cancer: बिना कोशिश के कम हो रहा वजन, कहीं ये कैंसर का संकेत तो नहीं? जान लीजिए सच्चाई
 
Healthy Iftar Diet Plan by Dr. Malhar Ganla: Right Sequence to Eat and Avoid Acidity
इफ्तार में कैसा होना चाहिए आपका आहार? - फोटो : Adobe Stock

कैसा होना चाहिए आहार?
ब्रेक के बाद मुख्य भोजन में क्लीन प्रोटीन जैसे 120-150 ग्राम ग्रिल्ड चिकन या अंडे और क्लीन कार्बोहाइड्रेट जैसे चावल या रोटी शामिल करें। डॉ. गणला ने सुझाव दिया कि समोसे और पकौड़े जैसे 'ऑयली साल्ट सोर्सेज' से बचें। इसके बजाय पकी हुई सब्जियां और सलाद लें। अगर आप इफ्तार के बाद वर्कआउट करते हैं, तो आप प्रोटीन शेक या ओट्स का विकल्प भी चुन सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Malhar Ganla (@drmalharganla)


विज्ञापन
Healthy Iftar Diet Plan by Dr. Malhar Ganla: Right Sequence to Eat and Avoid Acidity
इफ्तार में मीठा खाने का सही तरीका - फोटो : Adobe Stock

इफ्तार में मीठा खाना चाहिए या नहीं?
अक्सर लोग इफ्तार में मीठी चीजों (सेवई या खीर) का सेवन भूख मिटाने के लिए करने लगते हैं। डॉक्टर गणला के मुताबिक मीठी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में सिर्फ टेस्ट के लिए करना चाहिए, भूख मिटाने के लिए नहीं। मीठे को भोजन के अंत में रखें और इसकी मात्रा बहुत कम रखें। डॉक्टर गणला के अनुसार तले हुए स्नैक्स, मीठे पेय और फ्रूट जूस से बचना चाहिए क्योंकि ये अचानक इंसुलिन स्पाइक पैदा करते हैं। मीठा चखने से मन की इच्छा पूरी हो जाती है और सेहत भी बनी रहती है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed