फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Attack: सिर्फ सीने में दर्द ही नहीं, हार्ट अटैक के इन लक्षणों को भी जानना जरूरी, ताकि बढ़ने न पाए दिक्कत

Fri, 27 Jun 2025 07:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

  • हार्ट अटैक होने पर सीने में दर्द की समस्या होना सबसे प्रमुख माना जाता है, फिल्मों में भी आपने यही देखा होगा। 
  • हालांकि, हार्ट अटैक के लक्षण इससे कहीं अधिक जटिल होते हैं जिनपर भी समय रहते ध्यान देना महत्वपूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन
heart attack symptoms know What happens to the body when having a heart attack
हार्ट अटैक की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe stock photos

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, हाल के वर्षों में इसके मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। साल 2023 में, हार्ट अटैक सहित हृदय रोग के मामले भारत में मृत्यु का प्रमुख कारण रहे हैं, जो सभी मौतों का लगभग 30% हिस्सा था। कम उम्र के लोगों, यहां तक कि 30 से कम आयु वालों में भी न सिर्फ हार्ट अटैक के मामले सामने आए बल्कि इसके कारण मौतों में भी वृद्धि देखी गई।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय की समस्याओं पर निरंतर और गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है। आजकल का जीवन बहुत व्यस्त और तनावपूर्ण हो चुका है और इसका सीधा असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। लाइफस्टाइल-आहार में गड़बड़ी को हृदय रोगों का प्रमुख कारण माना जाता है, जिसपर कम उम्र से ही ध्यान देते रहना जरूरी है।

आमतौर पर हार्ट अटैक का नाम सुनते ही दिमाग में जो लक्षण सबसे पहले आता है वो है- सीने में दर्द होना। हालांकि, हार्ट अटैक के लक्षण इससे कहीं अधिक जटिल हो सकते हैं जिन्हें समय पर पहचानना बेहद महत्वपूर्ण है। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

heart attack symptoms know What happens to the body when having a heart attack
हृार्ट अटैक में सीने में दर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com

हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण-सीने में दर्द होना

हार्ट अटैक होने पर सीने में दर्द की होना सबसे प्रमुख माना जाता है, फिल्मों में भी आपने यही देखा होगा। यह दर्द अचानक शुरू होता है और यह कंधे, पीठ, जबड़ा या गर्दन में भी फैल सकता है। लेकिन सिर्फ यही लक्षण हार्ट अटैक का संकेत नहीं है।

सीने में तीव्र दर्द, भारीपन या दबाव महसूस होने के अलावा हार्ट अटैक में कई सारी और भी दिक्कतें हो सकती हैं।

heart attack symptoms know What happens to the body when having a heart attack
सांस की समस्या - फोटो : Adobe Stock

अन्य हिस्सों में दर्द और सांस लेने में कठिनाई

हार्ट अटैक के दौरान केवल सीने में दर्द नहीं होता, बल्कि यह दर्द शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। ऐसे लक्षण विशेष रूप से महिलाओं में अधिक सामान्य हैं। 

यहां ये समझना भी जरूरी है कि हार्ट अटैक के दौरान दिल का रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति को सांस लेने में भी कठिनाई महसूस होती है। यह लक्षण सीने में दर्द के साथ या बिना दर्द के भी हो सकते हैं। अगर आपको ये दिक्कतें महसूस हो रही हैं तो सावधान हो जाइए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
heart attack symptoms know What happens to the body when having a heart attack
हार्ट अटैक में होने वाली समस्याओं को जानिए - फोटो : Freepik.com

ठंडे पसीने का आना या मतली और उल्टी

हार्ट अटैक के दौरान शरीर में तनाव और रक्तचाप में बदलाव के कारण व्यक्ति को ठंडा पसीना आने की समस्या हो सकती है। यह लक्षण अचानक और बहुत तीव्र हो सकता है। कई बार हार्ट अटैक के दौरान व्यक्ति को पेट में असहजता, मतली और उल्टी का भी अनुभव हो सकता है।

इसे सिर्फ पाचन की समस्या समझने की भूल न करें, ये हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है जिसपर ध्यान देना जरूरी है। 

विज्ञापन
heart attack symptoms know What happens to the body when having a heart attack
हृदय रोगों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी - फोटो : Freepik

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, हार्ट अटैक के लक्षणों की समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण है। अगर किसी को सीने में दर्द, सांस में तकलीफ या ठंडे पसीने का अनुभव हो रहा है, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। हार्ट अटैक के केवल एक लक्षण पर ध्यान न दें, कभी-कभी लक्षण बहुत हल्के होते हैं या किसी और स्थिति की तरह महसूस होते हैं। इसलिए इन सभी के बारे में भी जानना और समय रहते डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

इसके अलावा, दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन बेहद आवश्यक है।



--------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed