Hidden Symptoms Of Acidity: एसिडिटी या पेट में जलन होना आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लक्षण केवल पेट तक ही सीमित नहीं होते? अक्सर लोग सीने में जलन और खट्टी डकारों को ही एसिडिटी का एकमात्र संकेत मानते हैं, जबकि हकीकत में यह शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकती है।
Health Tips: एसिडिटी के ऐसे लक्षण जिससे अक्सर लोग रहते हैं अनजान, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार
How To Manage Acidity Naturally: एसिडिटी की समस्या होना एक सामान्य समस्या है जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो चार होते हैं। जब भी एसिडिटी की बात होती है गले में जलन को ही इसका लक्षण माना जाता है, मगर डॉक्टर ने शालिनी ने जो बताया है उसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
सुबह का सिरदर्द और कंधों में चुभन
डॉ. शालिनी के अनुसार, यदि आपको सुबह उठने के तुरंत बाद या भोजन करने के कुछ देर बाद तेज सिरदर्द महसूस होता है, तो यह एसिडिटी का एक असामान्य लक्षण हो सकता है। इसके अलावा, अक्सर लोग कंधों के दर्द को थकान या मस्कुलर पेन समझ लेते हैं, लेकिन एसिडिटी की वजह से पैदा होने वाली गैस नसों पर दबाव डाल सकती है, जिससे कंधों और ऊपरी पीठ में चुभन महसूस होती है।
ये भी पढ़ें- Td Vaccine: देश में लॉन्च हुई दो गंभीर बीमारियों से बचाने वाली स्वदेशी वैक्सीन, जानिए इसके बारे में विस्तार से
गले में अटकाव और बार-बार सफाई
क्या आपको बार-बार ऐसा महसूस होता है कि गले में कुछ अटका हुआ है? इसे मेडिकल भाषा में 'ग्लोबस सेंसेशन' कहते हैं। डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी के मुताबिक एसिडिटी के कारण जब पेट का एसिड गले की नलिका तक पहुंचता है, तो वहां जलन और सूजन पैदा करता है। इसकी वजह से व्यक्ति को बार-बार अपना गला साफ करने की जरूरत महसूस होती है और आवाज में भारीपन भी आ सकता है, जिसे लोग सामान्य सर्दी-जुकाम समझ बैठते हैं।
ये भी पढ़ें- Cold and Cough: गले में दर्द के साथ नाक से आ रहा है पानी, इन घरेलू उपायों से दूर होगी आपकी परेशानी
सीने में जकड़न और दिल की धड़कन का बढ़ना
एसिडिटी का एक और डरावना लक्षण सीने में जकड़न और धड़कन का तेज होना भी है। कई बार गैस हृदय के पास की नसों को उत्तेजित कर देती है, जिससे व्यक्ति को घबराहट महसूस होने लगती है। अगर भोजन के बाद ऐसी समस्या हो रही है तो ये एसिडिटी का संकेत हो सकता है।
एसिडिटी का एक मुख्य लक्षण भूख न लगना और लगातार जी मिचलाना भी है। जब पेट में एसिड का लेवल असंतुलित होता है, तो पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे खाना देखकर ही उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। डॉ. शालिनी की सलाह है कि इन लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ से परामर्श लें और अपनी जीवनशैली में सुधार करें। सही समय पर सही पहचान ही इस समस्या का स्थायी समाधान दे सकता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।