Holi 2023: होली उत्साह का पर्व है, लेकिन कभी कभी गलती या लापरवाही के कारण रंगों के इस त्योहार की वजह से लोगों को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। होली का दूसरा नाम रंगों का पर्व है, जिसमें लोग तरह तरह के सूखे और गीले रंगों के साथ खेलते हैं। एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर पर्व मनाते हैं। इस दौरान छोटी छोटी असावधानी और गलतियां आपकी त्वचा की सेहत को बिगाड़ सकती हैं। लोग बाजार से बिकने वाले किसी भी तरह के रंग खरीद लेते हैं। लेकिन उनका ध्यान इस बात पर नहीं जाता कि यह रंग केमिकल युक्त हो सकते हैं, जो आपकी त्वचा के सम्पर्क में आएंगे तो आपकी त्वचा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। मस्ती करने के लिए थोड़ी सी असावधानी से आपकी स्किन खराब हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, केमिकल युक्त रंग से त्वचा पर एलर्जी, रूखापन, दाग, जलन, खुजली, लाल निशान और पिंपल्स आने लग सकते हैं। ऐसे में होली के रंग से अपनी त्वचा की सेहत बचाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Holi 2023 Health Tips: होली के रंग कहीं बिगाड़ न दें त्वचा की सेहत, इन बातों का रखें विशेष ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के रंग से त्वचा पर पड़ने वाला प्रभाव
केमिकल युक्त रंग का इस्तेमाल करने से उसका रसायन त्वचा के अंदरूनी सतह पर पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है। जिससे कई स्किन समस्याएं हो जाती हैं। जैसे,
-त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।
-केमिकल वाले रंग त्वचा के सम्पर्क में आने से जलन हो सकती है।
-त्वचा पर चकत्ते, दाने या खुजली हो सकती है।
रंग के इस्तेमाल में बरतें ये सावधानी
-केमिकल रंगों की जगह हर्बल व अच्छी गुणवत्ता के रंगों का इस्तेमाल करें।
-स्थाई या पक्के रंगों का इस्तेमाल न करें।
- ऐसे रंगों का प्रयोग करें जो पानी में घुलनशील हों।
-गोल्डन और सिल्वर पेंट त्वचा के लिए खतरनाक होते हैं, इनका प्रयोग न करें।
-रंगों को बालों पर न डालें। इससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और हेयर फॉल होने की संभावना बढ़ जाती है।
-चमकीले सूखे रंगों से दूर रहें। रंग में कांच का पाउडर मिलाकर उसमें चमक लाई जाती है, जब चेहरे पर इस तरह का रंग लगाया जाता है तो त्वचा कट जाती है या आंखों को नुकसान पहुंचता है।
होली खेलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
रंग वाली होली खेलनी हो तो पहले अपनी त्वचा को बचाने के लिए कुछ तैयारियां कर लें। जैसे,
-त्वचा पर ज्यादा मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है। रंग त्वचा के अंदरूनी हिस्से में नहीं पहुंच पाता और इसे छुड़ाना आसान हो जाता है।
-धूप में केमिकल वाले रंगों से होली खेलने से त्वचा में जलन होने लगती है और स्किन रूखी होने पर चुभने लगती है। ऐसे में सनस्क्रीन लोशन लगाकर ही बाहर निकलें। ताकि आपकी त्वचा पर प्रोटेक्टिव पर्त बनी रहें।