{"_id":"6a1d5bfb497ceecbc501392f","slug":"how-bad-gut-health-affect-your-hair-growth-kya-pet-kharab-hone-se-hair-fall-hota-hai-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Fall Alert: पेट खराब रहने से भी झड़ सकते हैं बाल! जानें गट हेल्थ का पाचन से कनेक्शन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Hair Fall Alert: पेट खराब रहने से भी झड़ सकते हैं बाल! जानें गट हेल्थ का पाचन से कनेक्शन
Mon, 01 Jun 2026 08:09 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:09 PM IST
सार
Hair Fall Causes: आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति हेयर फॉल से परेशान रहता है। ये हेयर फॉल आपकी ही एक गलती या यूं कहें कि लापरवाही की वजह से हो सकता है। आइए जानते हैं डिटेल में।
विज्ञापन
पेट खराब रहने से भी झड़ सकते हैं बाल!
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hair Fall Causes: बाल झड़ने की समस्या आजकल हर उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रही है। ज्यादातर लोग इसके लिए तनाव, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल या हेयर केयर प्रोडक्ट्स को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पेट की सेहत भी बालों की मजबूती से जुड़ी होती है?
पेट खराब रहने से भी झड़ सकते हैं बाल!
- फोटो : adobe stock
1. पोषक तत्वों की कमी बनती है वजह
- स्वस्थ बालों के लिए शरीर को आयरन, बायोटिन, जिंक, विटामिन B12 और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
- अगर पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो ये पोषक तत्व शरीर में सही मात्रा में अवशोषित नहीं हो पाते।
- नतीजतन बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और हेयर फॉल बढ़ सकता है।
पेट खराब रहने से भी झड़ सकते हैं बाल!
- फोटो : Freepik.com
2. गट इंफ्लेमेशन बढ़ा सकता है हेयर फॉल
- जब आंतों में सूजन या गट इंफ्लेमेशन की समस्या होती है, तो शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
- लगातार सूजन रहने से बालों के ग्रोथ साइकल पर असर पड़ता है और बाल समय से पहले झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट खराब रहने से भी झड़ सकते हैं बाल!
- फोटो : Freepik.com
3. खराब गट माइक्रोबायोम का असर
- हमारी आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन और पोषण के लिए जरूरी होते हैं।
- यदि इन बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है, तो गट माइक्रोबायोम प्रभावित होता है।
- इससे शरीर की पोषण क्षमता कम हो सकती है, जिसका असर बालों की गुणवत्ता और मजबूती पर दिखाई देता है।
विज्ञापन
पेट खराब रहने से भी झड़ सकते हैं बाल!
- फोटो : Freepik.com
4. कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं
- लगातार कब्ज, गैस, अपच या पेट फूलने जैसी समस्याएं शरीर में विषैले तत्वों के जमाव को बढ़ा सकती हैं।
- इससे त्वचा और बाल दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
- विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबे समय तक खराब पाचन बालों के झड़ने का एक कारण बन सकता है।