सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: शुगर लेवल कंट्रोल करने में बहुत कारगर हैं ये सब्जियां, डाइट में जरूर करें शामिल

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 13 Sep 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
how to control sugar level food Diabetes diet plan in hindi
शुगर लेवल कंट्रोल - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Ambika Prasad Yadav 



डॉ. अंबिका प्रसाद यादव 
इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट, उजाला सिग्नस अस्पताल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


आज के समय में डायबिटीज एक बीमारी बन चुकी है, जिससे न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में लोग पीड़ित हैं। अब यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि हर उम्र के लोग इसका शिकार हो रहे हैं। बच्चे और बड़े भी तेजी से डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। यही वजह है कि लोगों को उनकी जीवनशैली और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों की सबसे बड़ी समस्या ब्लड शुगर के स्तर का बढ़ना होती है। अगर ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो यह मरीज की जान भी ले सकता है। इसलिए डायबिटीज में कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए किस प्रकार की सब्जियों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। 

Trending Videos
how to control sugar level food Diabetes diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शुगर लेवल कंट्रोल करती हैं ये सब्जियां 

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन बहुत लाभदायक होता है। आप अपनी डाइट में पालक, फूलगोभी, मटर, शिमला मिर्च, लौकी, प्याज, लहसुन, सेम, बैंगन, सलाद, तोरी, हरी बीन्स, सरसों का साग, टमाटर, ब्रोकली आदि को शामिल कर सकते हैं। इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to control sugar level food Diabetes diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इन खाद्य पदार्थों को भी करें आहार में शामिल 

  • मूंग की दाल 
  • सोया 
  • राजमा 
  • टोफू 
  • कद्दू के बीज 
how to control sugar level food Diabetes diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज में इन आदतों को अपनाएं 

  • रोजाना सुबह डीटॉक्स ड्रिंक पिएं 
  • अपने आहार में ताजा सब्जियों को शामिल करें 
  • नियमित रूप से व्यायाम करें 
  • रात को जल्दी सो जाएं और सुबह जल्दी उठें 
  • बहुत ही कम मात्रा में सूखे मेवे खाएं 
विज्ञापन
how to control sugar level food Diabetes diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज में ये सावधानियां बरतें 

  • शुगर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन न करें 
  • ज्यादा नमक युक्त खाद्य पदार्थ न खाएं 
  • मिठाई या केक न खाएं और चीनी वाले पेस्ट्री से भी परहेज करें 
  • खराब कोलेस्ट्रॉल और खराब वसा वाले खाद्य पदार्थ न खाएं 
  • अधिक चिंता या तनाव से दूर रहें 

नोट: डॉ. अंबिका प्रसाद यादव, वाराणसी के उजाला सिग्नस अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट हैं। इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से मेडिसिन में एमबीबीएस और एमडी किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed