{"_id":"5f6f14f28ebc3e9bd506174c","slug":"how-to-get-rid-of-menstrual-pain-home-remedies-for-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन घरेलू उपायों से पाएं मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और मरोड़ से छुटकारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन घरेलू उपायों से पाएं मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और मरोड़ से छुटकारा
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर माह मासिक धर्म (पीरीयड्स) के दौरान महिलाओं को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। इस वजह से कमजोरी थकान आदि भी होने लगती है। जिसका असर काम पर भी पड़ता है। मासिक धर्म के समय शरीर के अंदरुनी अंगों में थोड़ी सूजन आ जाती है, इस वजह से भी दर्द होने लगता है। पीरीयड्स के दौरान हमारे शरीर में हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। इसके अलावा शरीर में रक्त और पोषक तत्वों की कमी होना भी दर्द होने का एक कारण है। पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए बार-बार दवाइयां लेना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप इस दर्द से छुटकारा पा सकती हैं। जानते हैं किन घरेलू उपायो को करने से मासिक धर्म के दर्द से राहत मिलती है।
2 of 5
सब्जियां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द का कारण पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है क्योंकि इस दौरान शरीर से बहुत सारा रक्त बाहर निकलता है। इसलिए अपने खाने में हरी सब्जियों और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में आयरन, जिंक, फोलिक एसिड और फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए मासिक धर्म के दौरान इन सब्जियों के सेवन को बढ़ा देना चाहिए।
3 of 5
अजवाइन का काढ़ा पीरीयड्स के दर्द में राहत देता है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
मासिक धर्म के दर्द से राहत पाने के लिए अजवायन का काढ़ा बुहत लाभदायक रहता है। एक गिलास पानी में दो चम्मच अजवायन डालकर अच्छी तरह से उबाले। इसमें थोड़ा सा गुड़ भी मिला लें। इस काढ़े गुनगुना ही पी लें। इसको पीने से आपको दर्द में आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुड़
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपको शरीर में खून की कमी है तो दर्द होने का यह भी एक कारण होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में गुड़ को शामिल कर सकती हैं। गुड़ आपके शरीर में आयरन की मात्रा को पूरा करने में मदद करता है। आयरन की कमी पूरी होने से आपका मासिक धर्म भी संतुलित होगा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मासिक धर्म के दौरान ज्यादा ठंडी तासीर वाली चीजों को खाने के लिए मना किया जाता है। इस समय में गुनगने पानी का सेवन करें। मासिक धर्म के दर्द से राहत पाने के लिए सूखे नारियल का सेवन भी फायदेमंद होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।