सब्सक्राइब करें

Flat Tummy की है ख्वाहिश तो आज ही डाइट से हटा दें ये चीजें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 28 Sep 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
want flat tummy must avoid these food in your diet
belly fat

स्लिम फिट दिखना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए कुछ लोग लाखों जतन करते हैं। तो कुछ केवल सोचते ही रह जाते हैं। लेकिन अगर आप अपने टमी को फ्लैट रखना चाहते हैं। चाहते हैं कि कोई भी कपड़ा आप पर फबे और लोग फिगर की तारीफ करें तो सबसे पहले अपने खान-पान पर ध्यान दें। कई बार हमारी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल होती हैं। जिन्हें हम कम नुकसानदेह या फायदेमंद समझकर खाते हैं। लेकिन ये सारी चीजें फायदे की बजाय वजन बढाने और तोंद निकालेना का काम करती हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको फौरन अपनी डाइट में लेना बंद कर देना चाहिए। 

Trending Videos
want flat tummy must avoid these food in your diet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जूस की बजाय करें फलों का सेवन

अगर आप खुद को फिट रखने और एक्सरसाइज के साथ जूस का सेवन करते हैं। तो फौरन ही इसे बंद कर देने में समझदारी है। क्योंकि पैकेज्ड जूस या फ्रूट ड्रिंक्स में हाई शुगर होती है। जो सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। इसलिए अपनी डाइट में फलों के जूस की बजाय फलों का सेवन करना ज्यादा ठीक होगा। वहीं फल को खाने से पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी शरीर को मिल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
want flat tummy must avoid these food in your diet
pasta - फोटो : social media
व्हाइट सॉस पास्ता

बहुत से लोगों को पास्ता पसंद होता है। खासतौर पर व्हाइट सॉस पास्ता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके टमी को तोंद बनाने में काफी मदद करता है। व्हाइट सॉस पास्ता को बनाने में मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। जो पचने में समय लेता है और फैट की मात्रा को बढाता है। जिसकी वजह से पेट का साइज जल्दी ही बढ़ा हुआ दिखने लगता है। 

want flat tummy must avoid these food in your diet
candy
शुगर फ्री फूड्स नही है ठीक

अगर आप चीनी से परहेज के लिए शुगर फ्री कुकीज, शुगर फ्री कैंडीज या सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। तो संभल जाएं। ये आर्टिफिशयल शुगर शरीर में ठीक से नहीं पचती। जिसकी वजह से गैस्ट्रो की दिक्कत होने लगती है और इसके साथ ही पेट फूलने जैसी परेशानी बनी रहती है। 

विज्ञापन
want flat tummy must avoid these food in your diet
maida - फोटो : social media
मैदा से बचें

अगर स्लिम टमी की चाहत है तो मैदे को ना कहें। इससे बनने वाली चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसे पचाना मुश्किल होता है और ये धीरे-धीरे कर आंतों पर चिपकना शुरू कर देती हैं। इसलिए मैदे के बने भोजन से दूर रहने में ही भलाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed