{"_id":"6a1e579ed6c03415ce070590","slug":"how-to-make-ors-at-home-without-chemical-ghar-par-ors-kaise-banayein-2026-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Make ORS: बाजार का पैकेट भूल जाइए! यहां जानें घर पर ORS कैसे बनाएं?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
How To Make ORS: बाजार का पैकेट भूल जाइए! यहां जानें घर पर ORS कैसे बनाएं?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:51 AM IST
सार
How To Make ORS: अगर आप हर दिन बाजार से ओआरएस खरीदते-खरीदते परेशान हो गए हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे घर पर ओआरएस बनाने का सही तरीका।
विज्ञापन
घर पर ओआरएस कैसे बनाएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How To Make ORS: गर्मी, दस्त या उल्टी जैसी समस्याओं में शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन जल्दी बिगड़ सकता है। इस स्थिति में ओआरएस पीना बेहद जरूरी होता है। अक्सर लोग बाजार से तैयार ORS पैकेट खरीदते हैं, लेकिन हर दिन खरीदते रहना न केवल महंगा होता है बल्कि समय भी लगता है।
घर पर ओआरएस कैसे बनाएं?
- फोटो : Adobe Stock
ORS बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 लीटर साफ या उबला हुआ ठंडा पानी
- 6 छोटे चम्मच चीनी (लगभग 30 ग्राम)
- ½ छोटा चम्मच नमक (लगभग 3 ग्राम)
Trending Videos
घर पर ओआरएस कैसे बनाएं?
- फोटो : Freepik.com
घर पर ORS बनाने की विधि
- सबसे पहले 1 लीटर पानी को उबाल लें और उसे ठंडा होने दें।
- एक साफ बर्तन या बोतल में पानी डालें।
- इसमें 6 छोटे चम्मच चीनी और आधा छोटा चम्मच नमक मिलाएं।
- मिश्रण को अच्छी तरह तब तक घोलें जब तक चीनी और नमक पूरी तरह घुल न जाएं।
- आपका घरेलू ORS तैयार है। इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर ओआरएस कैसे बनाएं?
- फोटो : AI
ORS पीने के फायदे
- दस्त, उल्टी या अधिक पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ORS शरीर को दोबारा हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- ORS में मौजूद नमक और चीनी शरीर में सोडियम, पोटैशियम और अन्य जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में सहायक होते हैं।
- डिहाइड्रेशन की वजह से होने वाली थकान, चक्कर और कमजोरी को कम करने में ORS प्रभावी माना जाता है।
- भीषण गर्मी और लू के दौरान ORS का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखता है और हीट स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकता है।
- दस्त और उल्टी के दौरान बच्चों तथा बुजुर्गों में डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में ORS काफी मददगार साबित हो सकता है।
- बीमारी या संक्रमण के बाद शरीर में आई पानी और मिनरल्स की कमी को पूरा कर तेजी से रिकवरी में सहायता करता है।
विज्ञापन
घर पर ओआरएस कैसे बनाएं?
- फोटो : AI
ORS पीते समय बरतें ये सावधानियां
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
- ORS को 24 घंटे से ज्यादा स्टोर न करें।
- हमेशा साफ और उबले हुए पानी का इस्तेमाल करें।
- नमक और चीनी की मात्रा सही रखें, ज्यादा या कम मात्रा नुकसानदायक हो सकती है।
- अगर दस्त, उल्टी या डिहाइड्रेशन की समस्या गंभीर हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- शिशुओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।