सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: बढ़ रहा है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, इन बातों को ध्यान में रखकर रह सकते हैं सुरक्षित

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 25 Nov 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
how to protect yourself against prostate cancer, these tips to follow
प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को समझिए - फोटो : istock

कैंसर, दुनियाभर में तेजी से बढ़ते खतरों में से एक है। पिछले एक दशक में भारत में भी कैंसर रोगियों के आंकड़ों में काफी इजाफा देखने को मिला है। वैसे तो कैंसर कई प्रकार के हो सकते हैं, हालांकि इसमें प्रोस्टेट कैंसर दुनियाभर के पुरुषों को प्रभावित करने वाला चौथा सबसे आम प्रकार का कैंसर है। प्रोस्टेट ग्रंथि में कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने के कारण यह समस्या होती है, इसमें रोगियों को पेशाब में कठिनाई, स्खलन, बार-बार पेशाब आने और मूत्र से रक्त आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। 65 वर्ष से ऊपर के लोगों में इसका खतरा अधिक होता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि उम्र के साथ-साथ आहार और दैनिक जीवनशैली की खराब आदतें कैंसर कोशिकाओं के विकास में भूमिका निभा सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर लाइफस्टाइल और आहार में बदलाव कर लिया जाए तो इस तरह के कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे उपायों के बारे में जानते हैं। 

Trending Videos
how to protect yourself against prostate cancer, these tips to follow
खान-पान का रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock

लो फैट डाइट का करें सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लो फैट डाइट का सेवन करके न सिर्फ हृदय रोग, बल्कि प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। अपने आहार में अधिक मात्रा में गुड फैट जैसे नट्स, घी, मछली को शामिल करने के साथ तली हुई चीजों की मात्रा को कम करके स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जा सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि उच्च वसा वाली चीजों के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to protect yourself against prostate cancer, these tips to follow
फल-सब्जियां खाने के फायदे - फोटो : iStock

अधिक मात्रा में खाएं फल और सब्जियां 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खाने की प्लेट में रंगीन सब्जियों और विभिन्न प्रकार के फलों को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। तरह-तरह की सब्जियां पोषक तत्वों का पावरहाउस होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स और खनिज, प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करत सकती हैं। अपने आहार में सोयाबीन और ग्रीन-टी को शामिल करके भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

how to protect yourself against prostate cancer, these tips to follow
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन को कम रखना बहुत जरूरी
अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक वजन या मोटापा प्रोस्टेट कैंसर और अन्य क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। 30 या उससे अधिक के बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) वाले पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा अधिक होता है। यदि आपका भी वजन अधिक है तो स्वस्थ आहार का पालन करने और नियमित रूप से व्यायाम करने का प्रयास करें।

विज्ञापन
how to protect yourself against prostate cancer, these tips to follow
शराब-धूम्रपान से बना लें दूरी - फोटो : Pixabay

शराब और धूम्रपान से बना लें दूरी
धूम्रपान और शराब पीना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह आदतें तमाम प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती हैं। अधिक शराब पीने वाले लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी अधिक होता है, वहीं धूम्रपान अधिक करने वाले लोगों में कैंसर कोशिकाओं के विकास का खतरा अधिक होता है। 

 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed