सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Loneliness: क्या 'अकेलापन' भी एक बीमारी है? जानें सोशल आइसोलेशन का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 23 Jun 2025 07:22 PM IST
सार

अकेलापन आज के समय में एक गंभीर समस्या बन गया है, और जब बात अकेलेपन की होती है तो कई बार लोग इसे अकेले रहने से जोड़ लेते हैं। लेकिन असल में अकेलापन का मतलब है कि सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव की कमी का एहसास होना। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Is loneliness also a disease Know the effect of social isolation on mental and physical health
अकेलापन - फोटो : Freepik.com

Loneliness Tips: आधुनिक जीवनशैली में अकेलापन और सोशल आइसोलेशन एक गंभीर वैश्विक समस्या बन चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, अकेलापन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर उतना ही बुरा असर डाल सकता है, जितना धूम्रपान या मोटापा। भारत में, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में, नौकरी, डिजिटल दुनिया और सामाजिक दूरी के कारण लोग अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या अकेलापन वाकई एक बीमारी है? आइए इस लेख में इसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और बचाव के उपायों को विस्तार से समझते हैं।



अकेलापन क्या है?
सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि अकेलापन केवल अकेले रहना नहीं होता है। अकेलापन का असली मतलब है कि सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव की कमी का एहसास होना। यह तब होता है जब व्यक्ति को लगता है कि कोई उसकी भावनाओं को नहीं समझ पा रहा है।

Trending Videos
Is loneliness also a disease Know the effect of social isolation on mental and physical health
अकेलापन - फोटो : Freepik.com

सोशल आइसोलेशन, यानी सामाजिक संपर्क की कमी, इसे और बढ़ाता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल साइकोलॉजी के अनुसार, अकेलापन तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को बढ़ाता है, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। यह बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों, सभी को प्रभावित कर सकता है।


ये भी पढ़ें- Blood Pressure: घर-ऑफिस में तो ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल पर डॉक्टर के पास जाते ही हो जाता है हाई? क्या है ये समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Is loneliness also a disease Know the effect of social isolation on mental and physical health
अकेलापन का मानसिक स्वास्थ्य पर असर - फोटो : Freepik.com

मानसिक स्वास्थ्य पर असर
अकेलापन अवसाद, चिंता और आत्मविश्वास की कमी का प्रमुख कारण होता है। यह नकारात्मक विचारों को बढ़ाता है और आत्महत्या के विचारों का जोखिम को भी बढ़ा सकता है। लंबे समय तक अकेले रहने वाले लोग मानसिक धुंध (Brain Fog) और स्मृति हानि का शिकार हो सकते हैं। विशेषकर बुजुर्गों में, यह डिमेंशिया के जोखिम को दोगुना करता है। युवाओं में सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग वास्तविक रिश्तों की कमी को और गहराता है, जो अकेलापन का एक प्रमुख कारण है।
 

ये भी पढ़ें- Health Tips: 'पॉश्चर' खराब होने से क्या होता है? जानें गलत बैठने और चलने से होने वाली 3 गंभीर शारीरिक समस्याएं
Is loneliness also a disease Know the effect of social isolation on mental and physical health
स्ट्रेस - फोटो : Adobe stock photos

शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
अकेलापन केवल मन तक सीमित नहीं; यह शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है। यह रक्तचाप और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारी के जोखिम को बढ़ाता है। अकेलापन से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिससे लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। अकेलापन से नींद की कमी होने लगती है, जिससे मोटापा भी बढ़ने लगता है।
 

विज्ञापन
Is loneliness also a disease Know the effect of social isolation on mental and physical health
अकेलापन से बचाव और उपाय   - फोटो : Freepik.com

बचाव और उपाय  
अकेलेपन से बचने के लिए कुछ आसान कदम उठाए जा सकते हैं। दोस्तों और परिवार से नियमित रूप से मिलें और सामुदायिक गतिविधियों, जैसे क्लब या स्वयंसेवी कार्य, में हिस्सा लें ताकि सामाजिक जुड़ाव बढ़े। सोशल मीडिया का उपयोग संतुलित करें। ऑनलाइन दोस्ती के बजाय वास्तविक रिश्तों को प्राथमिकता दें और रोजाना स्क्रीन टाइम सीमित करें। योग, सैर या ग्रुप एक्सरसाइज जैसी शारीरिक गतिविधियां न केवल तनाव कम करती हैं, बल्कि नए लोगों से मिलने का मौका भी देती हैं। अगर अकेलापन अवसाद का रूप ले ले, तो तुरंत मनोवैज्ञानिक या काउंसलर से सलाह लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed