सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: कहीं आप भी तो नहीं खाते हैं बहुत ज्यादा बादाम? इन समस्याओं के हो सकते हैं शिकार

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 03 Dec 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
is overeating almonds is bad for health, all you need to know about this
बादाम खाने के साइड-इफेक्ट्स - फोटो : pixabay

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी लोगों को आहार में पौष्टिक चीजों की मात्रा को बढ़ाने की सलाह दी जाती है। इसके लिए ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। हम सभी को बचपन से ही कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए सुबह बादाम खाने को दिए जाते थे। अध्ययनों से पता चलता है कि बादाम का नियमित सेवन दिमाग को तेज बनाए रखने के साथ त्वचा, मांसपेशियों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। पर क्या स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए आप बहुत अधिक मात्रा में तो बादाम का सेवन नहीं कर रहे हैं?



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नियत मात्रा में किसी चीज का सेवन जितना लाभदायक माना जाता है, उसका अधिक सेवन उतना ही हानिकारक भी हो सकता है। बहुत अधिक मात्रा में बादाम खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में अधिक मात्रा में बादाम खाने से होने वाले साइड-इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं। 

Trending Videos
is overeating almonds is bad for health, all you need to know about this
कब्ज की समस्या - फोटो : IStock

कब्ज और पेट की दिक्कत
अध्ययनों से पता चलता है कि बादाम, फाइबर से भरपूर होते हैं। बादाम की लगभग 23 गुठलियों से 3.5 ग्राम फाइबर प्राप्त किया जा सकता है, हालांकि इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, बहुत अधिक मात्रा में फाइबर, कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं जैसे दस्त, पेट में ऐंठन, गैस आदि का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
is overeating almonds is bad for health, all you need to know about this
तेजी से बढ़ सकात है वजन - फोटो : iStock

वजन बढ़ने की समस्या
बादाम की 23 गुठलियों में लगभग 164 कैलोरी होती है, यही कारण है कि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। वजन बढ़ने का जोखिम तब और हो सकता है यदि आप नियमित शारीरिक व्यायाम नहीं करते हैं। बादाम के अधिक सेवन करने के साथ यदि आपकी जीवनशैली ठीक नहीं है तो वजन बढ़ने का खतरा अधिक होता है।

is overeating almonds is bad for health, all you need to know about this
गुर्दे की पथरी की समस्या - फोटो : iStock

किडनी की पथरी का बन सकता है कारण
बहुत अधिक मात्रा में बादाम के सेवन से किडनी में पथरी बनने की समस्या हो सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि बादाम में ऑक्सालेट होते हैं, जो आंतों में घुलनशील यौगिक होते हैं। ऑक्सालेट की अधिकता किडनी में पथरी के निर्माण और गंभीर स्थिति में किडनी की खराबी का कारण बन भी सकती है। लगभग 100 ग्राम बादाम से 469 मिलीग्राम ऑक्सालेट पाया जाता है।

विज्ञापन
is overeating almonds is bad for health, all you need to know about this
कितना बादाम खाना स्वस्थ माना जा सकता है? - फोटो : getty images

कितने बादाम का सेवन करना है ठीक?
बादाम के एक औंस में करीब 23 गुठली होती है। साइड इफेक्ट से बचने के लिए आप एक दिन में कितने बादाम खा सकते हैं, इसका कोई वैज्ञानिक डेटा नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि एक दिन में 10 से 15 बादाम से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बादाम को रात भर भिगोकर खाने को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed