फिटनेस गुरु ने खोला राज, किन ब्यूटी टिप्स को अपनाने से मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह का नाश्ता आपको पूरे दिन तरोताज़ा रखने में मदद करता है। ये रक्तचाप को नियंत्रित रखने के साथ दिल के लिए भी काफी अच्छा होता है। माना जाता है सुबह का नाश्ता आपकी उम्र लम्बी करता है। रात भर की नींद के बाद शरीर को ऊर्जा के लिए आहार की जरुरत होती है। नाश्ता नहीं करने की स्थिति में शरीर वसा को अनियंत्रित तरीके से सोखना शुरू कर देता है जिससे हमे कमजोरी आने लगती है।
हेल्दी खाने का करें चुनाव
यात्रा के दौरान भी पौष्टिक खाने का चुनाव करें। इसके लिए आप ग्रिल्ड चिकन और फिश का चुनाव कर सकते हैं। मगर ध्यान रखें कि इसके साथ किसी भी तरह के क्रीमी सॉस को खाने से बचे।
थोड़े थोड़े समय पर कुछ न कुछ न खाते रहें। ऐसा करने से आपको बीच में जंक फूड खाने की इच्छा नहीं होगी। जंक फूड में अधिक मात्रा में फैट और शुगर की मात्रा पाई जाती है। एक साथ भरपेट खाने से अच्छा है कि समय समय पर खाएं।
आप भले ही मोटापे का शिकार न हो लेकिन योग शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए आप ट्विस्टिंग का सहारा ले सकते हैं। आपके शरीर को डिटॉक्स और मजबूत बनाने के लिए ट्विस्टिंग बेहद जरूरी है। शरीर का दर्द और क्षतिग्रस्त टिशूज को चुस्त-दुरूसत करने में कोर ट्विस्टिंग मदद करता है।
स्क्वाट कई तरीकों से शरीर को फायदा पहुंचाता है। ऐसा करने से न सिर्फ आपकी बॉडी टोन होती है बल्कि आपकी जांघ भी सुडौल बनती हैं। इसके अलावा शरीर में खून का दौरा भी ठीक बना रहता है।