{"_id":"5b45c7e74f1c1b0f278b5dac","slug":"legendary-wrestler-dara-singh-diet-plan-on-his-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो लीटर दूध के साथ इतना किलो मीट खाने वाले दारा सिंह यूं रखते थे खुद को फिट","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
दो लीटर दूध के साथ इतना किलो मीट खाने वाले दारा सिंह यूं रखते थे खुद को फिट
रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले रुस्तम-ए-हिन्द दारा सिंह को न सिर्फ पर्दे पर उनके अभिनय के लिए बल्कि अखाड़े के इतिहास में हुए उनके कई मुकाबलों के लिए भी पहचाना जाता है। उन्होंने अपने समय में बड़े-बड़े पहलवानों को अखाड़े की धूल चटाई है। शुक्रवार को पहलवानों के पहलवान दारा सिंह की जयंती है। आइए इस मौके पर जानते हैं आखिर क्या खाकर दारा सिंह खुद को इतना हेल्दी रखते थे।
2 of 5
रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह
डॉक्टरों की मानें तो आपको पूरा दिन तरोताजा और एनर्जी से भरा रखने में आपके नाश्ते का सबसे बड़ा हाथ होता है। शायद इसलिए डॉक्टर सभी लोगों को सुबह का नाश्ता ढंग से करने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दारा सिंह पूरे दिन की इस सबसे जरूरी खुराक को हमेशा मिस करते रहे हैं। 83 साल की उम्र में भी दारा सिंह नाश्ता मिस करके सिर्फ लंच और डनर ही किया करते थे।
3 of 5
खुद को फिट रखने के दारा सिंह रोजाना दस सिल्वर के वर्क के साथ 8 रोटी एक समय में खाते थे।इसके अलावा दारा सिंह रोजाना दो लीटर दूध और आधा किलो मीट का जाया करते थे। जिम करने वाले कई लड़के अपनी बॉडी बनाने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन और स्टेरॉइड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन दारा सिंह की नार्मल डाइट से बनाई गई बॉडी ये साबित करती है कि एक अच्छी खुराक से भी आप अपनी अच्छी बॉडी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह
लंबी चौड़ी कद काठी वाले दारा सिंह रोजाना अपनी डाइट में 100 ग्राम बादाम, मुरब्बा और घी को जरूर शामिल करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
दारा सिंह
कसरत करने के बाद दारा सिंह रोजाना ठंडाई पीते थे। इसके अलावा वो चिकन या फिर लैंब सूप पीने के भी शौकीन थे। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए इतना खाने वाले दारा सिंह हफ्ते में एक दिन उपवास भी रखते थे। दारा सिंह ऐसा इसलिए करते थे ताकि उनके शरीर से सारे टॉक्सिन्स निकल जाएं और उनका मेटाबोलिज्म दुरुस्त होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।