फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Nutrition Week 2024: बीमारियों से रहना है दूर तो आहार में जरूर होने चाहिए ये विटामिन्स

Mon, 02 Sep 2024 02:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Sep 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
national nutrition week 2024 Essential Vitamins that Your Body Needs daily
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है- पौष्टिक आहार का सेवन। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अगर आप रोजाना विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर चीजें खाते हैं तो ये आपको कई प्रकार के रोगों से सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है। यही कारण है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। क्या आपका आहार स्वस्थ और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है?



हमारे दैनिक जीवन में पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सितंबर के पहले सप्ताह को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) के रूप में मनाया जाता है।

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, उचित पोषण समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने, क्रोनिक बीमारियों को रोकने और आपको लंबी आयु प्राप्त करने में सहायक हो सकता है।

national nutrition week 2024 Essential Vitamins that Your Body Needs daily
पौष्टिक आहार का सेवन जरूरी - फोटो : istock

क्या कहती हैं डायटीशियन?

डायटीशियन पूजा शर्मा बताती हैं, स्वस्थ और पौष्टिक आहार का मतलब उन चीजों से है जो शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व सही अनुपात में प्रदान करती हों। इन पोषक तत्वों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, स्वस्थ वसा, विटामिन्स और खनिज शामिल हैं। भोजन की थाली में अलग-अलग रंगों वाले फलों-सब्जियों को शामिल करके जरूरी विटामिन्स और खनिजों की पूर्ति की जा सकती है।

आइए जानते हैं कि बीमारियों से बचे रहने और शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए हमें नियमित रूप से किन विटामिन्स की आवश्यकता होती है।

national nutrition week 2024 Essential Vitamins that Your Body Needs daily
विटामिन ए वाली चीजें - फोटो : istock

विटामिन-ए

विटामिन-ए हमारे शरीर के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। हृदय, फेफड़े, लिवर और अन्य अंगों को ठीक से काम करने में ये मदद करता है। आप सैल्मन जैसी मछलियों, ब्रोकली, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियों, खरबूजा, खुबानी, आम, डेयरी उत्पाद से विटामिन ए प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए वाली चीजें खाते हैं तो ये आंखों की रोशनी, प्रतिरक्षा प्रणाली, प्रजनन और वृद्धि-विकास में काफी फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
national nutrition week 2024 Essential Vitamins that Your Body Needs daily
विटामिन बी-12 - फोटो : istock

विटामिन-बी

विटामिन ए की ही तरह से विटामिन-बी वाली चीजें भी शरीर को स्वस्थ रखने में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। अमेरिकन प्रेग्नेंसी एसोसिएशन के अनुसार, जो महिलाएं गर्भवती हैं, स्तनपान करा रही हैं या गर्भधारण की योजना बना रही हैं, उन्हें अधिक मात्रा में विटामिन बी, विशेष रूप से फोलेट की आवश्यकता हो सकती है।

विटामिन बी यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं कि शरीर की कोशिकाएं ठीक से काम कर रही हैं। सेब, केले और एवोकाडो जैसे फल विटामिन-बी के समृद्ध स्रोत हैं। चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स से एंटीऑक्सीडेंट, स्वस्थ वसा और विटामिन-बी प्राप्त होता है।

विज्ञापन
national nutrition week 2024 Essential Vitamins that Your Body Needs daily
विटामिन-सी वाले आहार - फोटो : istock

विटामिन-सी

विटामिन-सी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने वाले सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। आहार से आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देने के लिए भी ये जरूरी है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है, जो हमारी कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। आप खट्टे फलों और जूस, कीवी फल, लाल और हरी मिर्च, स्ट्रॉबेरी, खरबूजा, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, टमाटर से विटामिन-सी प्राप्त कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed