फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Nutrition Week 2024: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह शुरू, जानें 7 सबसे पौष्टिक आहार के बारे में

Mon, 02 Sep 2024 01:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Sep 2024 01:28 PM IST
सार

इस सप्ताह के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार और सही पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सके।

विज्ञापन
When is National Nutrition Week 2024 theme in india Healthy Diet Chart and nutrients food items
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 - फोटो : Amar Ujala

National Nutrition Week 2024: भारत जैसे देश में आज भी कुपोषण एक गंभीर समस्या है। कुपोषण के कारण बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है और वे विभिन्न बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। पोषण के सही स्तर को बनाए रखना न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है।



पोषण की जरूरत को समझते हुए भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह भारत सरकार का एक अभियान है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग सही आहार के महत्व को समझें और अपने दैनिक जीवन में पोषण तत्वों से भरपूर भोजन को शामिल करें।

इस अभियान के तहत हर साल साल 1 से 7 सितंबर तक पूरे भारत में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन लोगों में सही आहार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। इस सप्ताह के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार और सही पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सके।

When is National Nutrition Week 2024 theme in india Healthy Diet Chart and nutrients food items
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 - फोटो : istock

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 की थीम

हर साल, राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के लिए एक विशेष थीम निर्धारित की जाती है, जो पूरे सप्ताह के दौरान होने वाली गतिविधियों और कार्यक्रमों की दिशा निर्धारित करती है। 2024 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम है: "सभी के लिए पौष्टिक आहार"।

इस थीम के तहत, लोगों को संतुलित आहार की अवधारणा और उसके लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह थीम बताती है कि एक स्वस्थ और संतुलित आहार किस प्रकार हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को पोषण प्रदान करता है और हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

When is National Nutrition Week 2024 theme in india Healthy Diet Chart and nutrients food items
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 - फोटो : istock

सबसे पोष्टिक आहार

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह से आप भी अपने सेहत के प्रति सचेत होते हुए आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। कुछ ऐसे आहार हैं, जिनका नियमित सेवन काफी स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। इसमें मेवे, हरी सब्जियां, दही, ओट्स आदि शामिल हैं। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह से अपनी डाइट में इन 7 पौष्टिक आहार को शामिल करें।  

मेवे (Nuts)

बादाम, अखरोट और काजू जैसे मेवे स्वस्थ वसा, प्रोटीन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत होते हैं। जिसमें बादाम विटामिन E, प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा का एक अच्छा स्रोत है। यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

प्रतिदिन मेवे का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह दिमागी विकास में मदद करता है, खासकर बच्चों के लिए। मेवे का सेवन त्वचा में निखार भी लाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
When is National Nutrition Week 2024 theme in india Healthy Diet Chart and nutrients food items
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 - फोटो : istock

ओट्स (Oats)

ओट्स एक सम्पूर्ण अनाज है जिसमें फाइबर, विटामिन B, और मिनरल्स जैसे आयरन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। यह नाश्ते के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। ओट्स का सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। इसके साथ ही पाचन में सुधार करता है और कब्ज से बचाता है। वहीं ओट्स के नियमित सेवन से वजन नियंत्रित रहता है और ब्लड शुगर का स्तर भी स्थिर रहता है।

मूंग की दाल (Moong Dal)

मूंग की दाल प्रोटीन, फाइबर, और आयरन का अच्छा स्रोत है। यह पाचन में सुधार करती है, वजन घटाने में मदद करती है, और रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाती है। मूंग की दाल का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है।
 

विज्ञापन
When is National Nutrition Week 2024 theme in india Healthy Diet Chart and nutrients food items
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 - फोटो : संवाद

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green vegetables)

हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग आदि विटामिन्स, मिनरल्स, और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत होती हैं, जो रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में सहायक है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये कैंसर जैसे घातक रोगों से बचाव में मदद करती हैं। विटामिन A और विटामिन K से भरपूर होने के कारण ये आँखों और हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।

दही (Curd)

दही में प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, और प्रोटीन होता है। दही का सेवन पाचन तंत्र को सुधारता है और गैस्ट्रिक समस्याओं से बचाता है। साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और संक्रमणों से बचाव करता है। इसके अलावा हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed