सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: तंत्रिका तंत्र की समस्याओं के क्या कारण हैं? नर्वस सिस्टम को कैसे स्वस्थ रखें, डॉक्टर से जानिए

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jun 2025 07:59 PM IST
सार

तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम शरीर के कई कार्यों के लिए महत्वपूर्ण हैं।  शरीर की यही संचार प्रणाली हमें सोचने, महसूस करने, चलने और किसी आक्समिक घटना से तुरंत कैसे बचें, इसमें मदद करती है। इसे कैसे स्वस्थ रखें?

विज्ञापन
nervous system function know what affects nervous system and how to keep it healthy
तंत्रिका तंत्र को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Freepik.com

Nervous System Health: हमारे शरीर की सभी गतिविधियां बेहतर तरीके से जारी रहें, सभी अंग ठीक से काम करते रहें, इसमें तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तंत्रिका तंत्र हमारे शरीर का एक जटिल नेटवर्क है जो मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और शरीर के विभिन्न भागों के बीच संकेतों को संचारित करता है जिससे शरीर के सभी कार्य निरंतर होते रहें। शरीर की यही संचार प्रणाली हमें सोचने, महसूस करने, चलने और किसी आक्समिक घटना से तुरंत कैसे बचें, इसमें मदद करती है।



शरीर के अन्य हिस्सों की ही तरह तंत्रिका तंत्र में भी कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है जिसे लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कई कारण है जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाले हो सकते हैं, इनसे बचाव करते रहना जरूरी है।

Trending Videos
nervous system function know what affects nervous system and how to keep it healthy
तंत्रिकाओं को होने वाली समस्याएं - फोटो : Adobe stock photos

तंत्रिका तंत्र में होने वाली दिक्कतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई बार हमारी गड़बड़ आदतें भी तंत्रिका तंत्र के लिए दिक्कतें बढ़ाने लगती हैं। उदाहरण के लिए नशे की आदत जैसे– शराब-धूमपान करने वाले लोगों में इसका खतरा अधिक हो सकता है। इसके अलावा सिर में चोट के कारण ब्रेन या स्पाइनल कॉर्ड को नुकसान होता है जिससे तंत्रिकाएं प्रभावित होती हैं।

कुछ अध्ययन बताते हैं कि विटामिन बी12 की कमी से न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर हो सकता है। वहीं जिन लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कंट्रोल नहीं रहता है उनमें भी तंत्रिकाओं से संबंधित समस्या होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

अब सवाल है कि इसे स्वस्थ कैसे रखें?

विज्ञापन
विज्ञापन
nervous system function know what affects nervous system and how to keep it healthy
नर्वस सिस्टम कैसे ठीक रखें? - फोटो : Adobe stock photos

नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के तरीके

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं आप आहार में कुछ  विटामिन्स और पोषक तत्वों को शामिल करके नर्वस सिस्टम को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। तंत्रिकाएं मस्तिष्क से संदेशों को मांसपेशियों और अन्य ऊतकों तक पहुंचाती हैं। ये रक्त परिसंचार से लेकर हार्मोन्स को आगे तक पहुंचाने सहित शरीर के अन्य जरूरी काम भी करती हैं। ऐसे में इनका सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है।

nervous system function know what affects nervous system and how to keep it healthy
आहार में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें

नर्वस सिस्टम के स्वस्थ रहने से आप अपने नियमित कार्यों, जैसे कि चलना- फिरना, महसूस करना, दौड़ना, याद रखने की क्षमता आदि को आसानी से कर पाने में सक्षम होते हैं।

अमीनो एसिड तंत्रिका कोशिकाओं की मरम्मत और रखरखाव में मदद करता है, साथ ही तंत्रिका कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाता है। अमीनो एसिड थायरॉयड हार्मोन के उत्पादन में भी मदद करता है, जो तंत्रिका विकास और उसके कार्यों के लिए जरूरी है। सेलेनियम की कमी से तंत्रिका संबंधी समस्याएं यानी अल्जाइमर और पार्किसन जैसे रोग हो सकते हैं। 

विज्ञापन
nervous system function know what affects nervous system and how to keep it healthy
डॉक्टर की लें सलाह - फोटो : Adobe stock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

न्यूरोलॉजिकल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वपन गुप्ता बताते हैं, जिंक तंत्रिका कोशिकाओं के विकास और कार्य के लिए जरूरी है। जिंक की कमी के कारण स्वाद, गंध और स्पर्श महसूस न करने जैसी दिक्कतें हो सकती है। नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी, बी12 और मैग्नीशियम का सेवन जरूरी है, ये नसों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।नटस, सीड्स, अंडे, केले, बीन्स, ब्राउन चावल, दाल, पालक और सी-फूड नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

इसके बाद भी समस्या महसूस हो तो डॉक्टर से समय रहते संपर्क करें और इलाज कराएं।




-----------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed