सब्सक्राइब करें

Breakfast Tips: सुबह के नाश्ते में कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, वरना दिनभर रहेगी हालत खराब!

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 22 May 2026 06:02 AM IST
सार

Breakfast Tips: अगर आप पूरे दिन तरोताजा रहना चाहते हैं तो सुबह के नाश्ते का खास ध्यान रखें। यहां हम बताएंगे कि नाश्ते में क्या-क्या खाने से आपको बचना चाहिए। 

विज्ञापन
never eat these things in your breakfast nashte me kya nahi khana chahiye
सुबह के नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये चीजें - फोटो : AI
Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा देने का काम करता है। लेकिन कई लोग जल्दबाजी या गलत खानपान की आदतों के कारण नाश्ते में ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा सकती हैं। 


खाली पेट घलत नाश्ता करने का सीधा असर आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है और दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार हेल्दी और संतुलित नाश्ता न केवल शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि वजन कंट्रोल, बेहतर मेटाबॉलिज्म और मानसिक फोकस बनाए रखने में भी मदद करता है। 

इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि सुबह के नाश्ते में किन चीजों से बचना चाहिए और कौन-सी आदतें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
 
never eat these things in your breakfast nashte me kya nahi khana chahiye
सुबह के नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये चीजें - फोटो : instagram
1. तला-भुना और ऑयली खाना

सुबह खाली पेट ज्यादा तला-भुना और ऑयली खाना खाने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। पूड़ी, कचौड़ी, समोसा और फ्राइड स्नैक्स जैसी चीजें पेट में भारीपन पैदा कर सकती हैं। इससे खाना देर से पचता है और एसिडिटी, गैस व सुस्ती की समस्या बढ़ सकती है। लंबे समय तक ऐसी आदत वजन बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण भी बन सकती है।

 
Trending Videos
never eat these things in your breakfast nashte me kya nahi khana chahiye
सुबह के नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये चीजें - फोटो : Freepik.com
 2. पैकेज्ड जूस

कई लोग हेल्दी समझकर सुबह मीठे सीरियल या पैकेज्ड जूस का सेवन करते हैं, लेकिन इनमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और थोड़ी देर बाद अचानक गिर जाता है। इसका असर शरीर की ऊर्जा पर पड़ता है और जल्दी भूख लगने लगती है। लगातार ज्यादा शुगर वाला नाश्ता मोटापा और डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
never eat these things in your breakfast nashte me kya nahi khana chahiye
सुबह के नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये चीजें - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

 3. सिर्फ चाय या कॉफी पर निर्भर रहना

सुबह केवल चाय या कॉफी पीकर दिन की शुरुआत करना शरीर को जरूरी पोषण नहीं देता। खाली पेट ज्यादा चाय या कॉफी लेने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। इससे शरीर में कमजोरी, थकान और फोकस की कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय तक ऐसा करने से पाचन तंत्र भी प्रभावित हो सकता है।
 
विज्ञापन
never eat these things in your breakfast nashte me kya nahi khana chahiye
सुबह के नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये चीजें - फोटो : Instagram

4. प्रोसेस्ड और इंस्टेंट फूड

इंस्टेंट नूडल्स, प्रोसेस्ड स्नैक्स और पैकेज्ड फूड में प्रिजर्वेटिव और सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। ये शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं देते और गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। नियमित रूप से ऐसे फूड खाने से पाचन कमजोर हो सकता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।


------------------------------------------------
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed